विज्ञापन
Home  dharm  aarti  do recite mahalakshmi stotra all your wishes will be fulfilled

Mahalakshmi Stotra : जरूर करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ,सारी इच्छा होगी पूरी

jeevanjali Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं,महालक्ष्मी स्तोत्र की रचना इंद्र देव ने की थी। महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। 

महालक्ष्मी स्तोत्र पाठ
महालक्ष्मी स्तोत्र पाठ- फोटो : jeevanjali

विस्तार

महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं,महालक्ष्मी स्तोत्र की रचना इंद्र देव ने की थी। महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती हैं।हिन्दु धर्म में हफ्ते के सात दिन किस न किसी देवी-देवता को समर्पित है। जैसे मंगलवार का दिन बजरंगबली को, सोमवार का दिन भगवान शिव को बुधवार का दिन भगवान गणेश को और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है मां लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद अपने भक्तों पर बनाती हैैं। आप भी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मां लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

महालक्ष्मी स्तोत्र

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।

शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।

सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।

सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।

मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।

योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।

महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।

परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।

जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।

सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।

एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।

द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।

त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।

महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।


क्या है महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने के नियम

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें स्नान  करने के बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा शुरु करें। जल, सिंदूर, अक्षत अर्पित करें उसके बाद लाल रंग का फूल,नारियल, पान, बताशा, फल, माला, सुपारी, आदि अर्पित करें। हो सके तो मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं । इससे मां जल्द खुश होती है। इसके बाद धूप और दीप जला लें और मां का ध्यान करें और महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ शुरु करें।


विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2023 Date: 14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज? यहां जानें सही तारीख

यह भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पूजा के दौरान न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

यह भी पढ़ें-Diwali 2023 Daan: दिवाली के दिन करें इन चीजों का दान,मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

यह भी पढ़ें-Diwali 2023:जरूर जान लें दिवाली से जुड़ी ये रोचक बातें

विज्ञापन