दिवाली का पर्व इस साल 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली का दिन बहुत ही शुभ होता है।
दिवाली का पर्व इस साल 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और दीपोत्सव के साथ उनका स्वागत किया गया था। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हालांकि, पूजा के दौरान की गई गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं। दरअसल, दिवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को क्या प्रिय है और क्या अप्रिय। इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही गलती होने की संभावना भी कम होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दिवाली पूजा के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए। दिवाली पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां दिवाली के दिन घर को रखें साफ
दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में गंदगी होती है उस घर में देवी लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई जरूर करें। इसके अलावा पूजा के दौरान घर के दरवाजे बंद न करें। आमतौर पर कुछ लोग दिवाली की रात घर की लाइटें भी बंद कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं है। दिवाली के दिन रात भर घर में रोशनी रखें।