धनतेरस के साथ दिवाली का 5 दिनों तक चलने वाला पर्व आरंभ होकर भाई दूज पर समाप्त होगा।दिवाली की रात प्रदोष काल के शुभ समय में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ कई उपाय भी किए जाते हैं ताकि जीवन में उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और घर-घर जाती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दिवाली से जुड़ी कुछ बातें हैं जो आपको जरूर जाननी चाहिए
क्यों मनाई जाती है दिवाली?
ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ही अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। अपने सबसे प्रिय राजा के आगमन पर अयोध्यावासियों का हृदय खुशी से भर गया। अयोध्यावासियों ने श्री राम के स्वागत में घी के दीपक जलाये। कार्तिक मास की वह काली अंधेरी अमावस्या की रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी।
दिवाली पर किसकी होती है पूजा
दिवाली की रात को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की नई मूर्ति को स्थापित कर उसकी पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश के अलावा कुबेर देवता और बही-खाता की पूजा करने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात पूजा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
दिवाली के दिन जरूर करें ये खास उपाय
-दिवाली की रात को पांच सुपारी, पांच हल्दी की गांठें, पांच पीली कौड़ियां और पांच गोमती चक्र लेकर घर या व्यवसाय स्थल की दहलीज पर एक लाल कपड़े में बांधने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- दिवाली की शाम को अशोक के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए, सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और धन आना शुरू हो जाएगा।
- नौकरी पाने और लगातार तरक्की पाने के लिए दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी पर चने की दाल छिड़कें, फिर इस दाल को इकट्ठा करके पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें।
- व्यापार करने वाले लोगों को दिवाली की रात साबुत फिटकरी का एक टुकड़ा लेना चाहिए और उसे दुकान के चारों ओर घुमाना चाहिए, इस उपाय से भी धन लाभ में वृद्धि होगी।
- दिवाली की रात पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ियां लें और उन्हें गंगा जल से धोकर एक लाल कपड़े में बांध लें। अब दिवाली के दिन पूजा करते समय इस पोटली को चांदी की कटोरी या प्लेट में रख लें और अगली सुबह इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी को इस तरह करें प्रसन्न
- मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ- सफाई होती है तो दिवाली से पहले ही घरों को साफ कर लीजिए क्योंकि वो कभी भी उन घरों में नहीं जाती, जहां लोग गंदे और अशुद्ध होते हैं।
- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करना चाहिए।
- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- इस दिन मां को कमल का फूल जरूर चढ़ाएं क्योंकि मां को कमल के फूल अति प्रिय हैं
- दिवाली के दिन तुलसी माता की पूजा जरूर करना चाहिए और उनके आगे घी का दीपक भी जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न होंगी।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली के दिन छिपकली का दिखना किस बात का है संकेत, जानिए
यह भी पढ़ें- Narak Chaturdashi 2023: दिवाली से एक दिन पहले क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी,जानें पौराणिक कथा
यह भी पढ़़े- Diwali 2023 : दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लाते समय ध्यान रखें ये बातें