हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ही अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे।
हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ही अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने सबसे प्रिय राजा के आगमन से हर्षित था। अयोध्यावासियों ने श्री राम के स्वागत में घी के दीपक जलाये। कार्तिक मास की वह काली अंधेरी अमावस्या की रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से लेकर आज तक, भारतीय हर साल रोशनी के इस त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। दिवाली के दिन अपने पूर्वजों और कुल देवताओं की परिवार सहित पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। दिवाली का त्योहार इस साल 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी। दिवाली का दिन दान करने के बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जरूरतमंदों को दान देने से व्यक्ति के कष्ट कम होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है। झाड़ू का दान
हिंदू धर्म में झाड़ू का अधिक महत्व होता है। दिवाली के दिन इसका दान करने से व्यक्ति की हर समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक समस्याओं से भी आपको राहत मिल सकती है।