विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips to get money according to vastu bring these clay things in the house your luck will shine

Vastu Tips To Get Money: वास्तु के अनुसार घर में लाएं मिट्टी की ये चीजें, चमक जाएगी आपकी किस्मत

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sun, 12 May 2024 05:18 PM IST
सार

Vastu Tips To Get Money: पहले के समय में बच्चों के खिलौनों से लेकर सजावट तक हर चीज में मिट्टी की वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता था।

Vastu Tips To Get Money
Vastu Tips To Get Money- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vastu Tips To Get Money: पहले के समय में बच्चों के खिलौनों से लेकर सजावट तक हर चीज में मिट्टी की वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता था। यहां तक कि लोग खाने-पीने के लिए भी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। चाहे मिट्टी के बर्तन की चाय हो या फिर बर्तन में रखा ठंडा पानी। मिट्टी की सोंधी खुशबू मन को प्रसन्न कर देती है। इसके साथ ही हाथों से बनी मिट्टी की कलाकृतियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज के आधुनिक युग में मिट्टी के खिलौनों और मिट्टी की कलाकृतियों की जगह प्लास्टिक और धातु से बनी चीजों ने ले ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी से बनी चीजें न सिर्फ खूबसूरत होती हैं बल्कि वास्तु में भी इनका एक अलग महत्व होता है। महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु में मिट्टी से बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सुख-सौभाग्य आता है। आप भी इन चीजों को अपने घर में लाकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी का घड़ा-
आज मिट्टी के घड़े की जगह फ्रीज ने ले ली है लेकिन मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसी के साथ यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु के अनुसार,उत्तर दिशा कुबेर कि दिशा मानी गई है। घर में मिट्टी का घड़ा लाकर इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सदैव पानी भरा रहे, थोड़े-थोड़े दिन पर इसके पानी को बदलते रहें। इससे सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है, व आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। 
विज्ञापन

इस दिशा में रखें मिट्टी की बनी चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से होता है। इस दिशा में यदि आप मिट्टी की बनी चीजें रखते हैं तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इन दोनों ही दिशाओं में आप सजावट के लिए मिट्टी की बनी कलाकृतियां रख सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईशान कोण में हल्की चीजें रखें तो वहीं और दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी चीजें रखना चाहिए। इससे संतुलन बना रहता है।  वास्तु कहता है कि हमें घर के मंदिर में भी मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का पूजन करना चाहिए। यह अत्यंत शुभ रहता है।

मिट्टी के बने दीपक
वैसे तो हम लोग घर के पूजा स्थान में ज्यादातर धातु के बने दीपक ही प्रज्वलित करते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि मिट्टी के बने दीपक प्रज्लित करना बेहद शुभ होता है। यदि प्रतिदिन घर के द्वार और तुलसी में मिट्टी का दीपक प्रज्लित किया जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि  बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें:-
Rudrashtakam Stotram: रुद्राष्टकम स्तुति है अत्यंत फलदायी, इस खास दिन करें इसका पाठ
Shiva Mantra: बेहद शक्तिशाली है भगवान शिव के ये मंत्र, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Rudraksha Pahnane Ke Niyam: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन