Rahu Gochar 2024: नया साल का हर किसी को इंतजार है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साल 2024 में जहां कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, वहीं कुछ ग्रह ऐसे भी हैं जिनका साल 2024 में कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा।
Rahu Gochar 2024: नया साल का हर किसी को इंतजार है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साल 2024 में जहां कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, वहीं कुछ ग्रह ऐसे भी हैं जिनका साल 2024 में कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। यानी ये ग्रह आने वाले नए साल में उसी राशि में स्थित रहेंगे जिसमें ये साल 2023 में गोचर कर रहे हैं। साल 2024 में राहु की राशि में कोई बदलाव नहीं होगा यानी ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक राहु साल 2024 में मीन राशि में ही रहेंगे। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। राहु मीन राशि में रहते हुए अपनी सप्तम द्दष्टि केतु पर डालेंगे। केतु कन्या राशि में हैं। इसके अलावा जब मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा तब राहु और बृहस्पति के बीच त्रिएकादश योग बनेगा। इस योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। साल 2024 में राहु का मीन राशि में संचरण कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। राहु ग्रह इन राशि के जातकों पर विशेष कृपा रखने वाले हैं। राहु पूरे वर्ष आकस्मिक धन लाभ के मौके और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाएंगे। कन्या राशि
राहु का मीन राशि में गोचर आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। साल 2024 आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आने वाले साल में नौकरीपेशा जातकों पर राहु ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। आपको नौकरी के कई अवसर मिलेंगे. जो लोग व्यापार में हैं उन्हें अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा और उनके व्यापार में काफ़ी विस्तार भी देखने को मिल सकता है। वर्ष 2024 में आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।