विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo monthly love horoscope june 2024 kanya masik love rashifal june

Kanya Masik Love Rashifal June 2024: जून महीने में कैसी रहेगी कन्या राशि के जातकों की लवलाइफ

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Tue, 21 May 2024 01:28 PM IST
सार

Kanya Masik Love Rashifal June 2024: जून महीने में कन्या राशि के जातकों की लवलाइफ अगर बात करें तो प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहेंगे और अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करेंगे।

मासिक प्रेम राशिफल
मासिक प्रेम राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kanya Masik Love Rashifal June 2024: जून महीने में कन्या राशि के जातकों की लवलाइफ अगर बात करें तो प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहेंगे और अपने प्रियतम के लिए बहुत कुछ करेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवन साथी से गलतफहमियां बढ़ने की संभावना रहेगी। उनसे किसी भी प्रकार का झगड़ा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन  Virgo love life and married life horoscope

यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आपके प्रियतम आपके दिल से जुड़े रहेंगे और आपके सुख और दुख का एहसास होने होगा यही एक सच्चे प्यार की निशानी है। आप अभी उनके लिए सब कुछ करने को तत्पर रहेंगे। आपके रिश्ते की यही खूबसूरती है कि दोनों एक दूसरे का भरपूर सम्मान करेंगे और एक दूसरे के समय की महत्ता को समझेंगे। अपने परिवार वालों से भी आप अपने प्रियतम को मिलवा सकते हैं जिससे परिवार में भी उनका स्वागत हो सकता है। यह महीना उन लोगों के लिए भी अनुकूल है जो अभी तक अकेले हैं उनका विवाह होने के योग बन सकते हैं और अच्छे रिश्ते इस महीने आपको प्राप्त हो सकते हैं।
Mesh Masik Love Rashifal Vrisabh Masik Love Rashifal
Mithun Masik Love Rashifal June Kark Masik Love Rashifal
Kanya Masik Love Rashifal Singh Masik Love Rashifal
Dhanu Masik Love Rashifal  Vrshchik  Masik Love Rashifal
Tula Masik Love Rashifal Makar Masik Love Rashifal
Kumbh Masik Love Rashifal Meen Masik Love Rashifal

विज्ञापन
यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सप्तम भाव में राहु महाराज विराजमान रहेंगे और उनके एक ओर शनि और दूसरे ओर मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे जिससे सप्तम भाव पीड़ित और सप्तम भाव पाप कर्तरी योग में भी रहेगा। यह समय वैवाहिक जीवन के लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपके जीवन साथी को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं, उनके व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है, जिसका असर सीधा-सीधा आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा और आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

एक दूसरे को लेकर लापरवाही बढ़ सकती है और रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि देव गुरु बृहस्पति अपनी ओर से प्रयास करेंगे कि आपके रिश्ते को बचा सके इसलिए आपको परिस्थितियों को संभालना होगा तभी आप अपने वैवाहिक जीवन को बचा पाएंगे और अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। संतान की ओर से कुछ सुखद समाचार मिल सकते हैं लेकिन अपनी संतान से मित्रवत व्यवहार करें क्योंकि कड़वे वचन बोलने से वह आपको जवाब भी दे सकते हैं जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। पारिवारिक सामंजस्य आपके वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकता है, इस पर ध्यान दें।


 

कन्या पारिवारिक जीवन Virgo family horoscope

यह महीना पारिवारिक तौर पर मध्यम रहने की संभावना है। दूसरे भाव के स्वामी शुक्र महाराज नवम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आप परिवार के साथ लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। देवी के दर्शन करने जा सकते हैं अथवा खूबसूरत जगहों पर घूमने फिरने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ वेकेशन बिताना आपको बहुत सुकून देगा जिसके लिए आपने पहले से ही योजना बना रखी होगी। शुक्र 12 जून को दशम भाव में प्रवेश कर जाएंगे जिससे पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

आपके व्यवसाय में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। चतुर्थ भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति नवम भाव में रहेंगे जिससे व्यवसायिक कार्यो से परिवार की आमदनी बढ़ेगी और आपकी संपत्ति प्राप्ति के रास्ते भी खुलने लगेंगे। अष्टम भाव में मंगल का अपनी राशि में विराजमान होना पिता जी को अनेक स्रोतों से लाभ तो दे सकता है लेकिन उनको स्वास्थ्य समस्याएं भी दे सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई बहनों से आपके संबंध बड़े मधुर बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

अपने दोस्तों को भी पर्याप्त समय देंगे जिससे यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको स्वयं को अकेला समझने की आदत से बचना होगा क्योंकि आपकी राशि में उपस्थित केतु आपको बार-बार ऐसा सोचने के लिए मजबूर करेगा आपको उसके अधीन नहीं होना है बल्कि सबके साथ मिल जुलकर रहना है। इससे आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि के जातक करें उपाय

आपको शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालना चाहिए।
बुधवार के दिन किन्नरों से आशीर्वाद अवश्य लें।
शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें।
बुधवार के दिन गौ माता को भीगी हुई साबुत मूंग अपने दोनों हाथों से खिलाएं।
विज्ञापन