विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  scorpio monthly love horoscope june 2024 vrshchik masik love rashifal june

Vrshchik  Masik Love Rashifal June 2024: जून महीने में कैसी रहेगी वृश्चिक राशि के जातकों की लवलाइफ

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Thu, 23 May 2024 12:55 PM IST
सार

Vrshchik  Masik Love Rashifal June 2024:   प्रेम संबंधों के लिए यह महीना मानसिक तनाव के साथ-साथ कुछ खुशी भरे पल प्रदान करेगा। आप प्यार में सब कुछ करना चाहेंगे लेकिन हो सकता है कि आपको अपने प्रियतम से उतना ना मिला जितने क्या उम्मीद कर रहे हैं।

मासिक प्रेम राशिफल
मासिक प्रेम राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Vrshchik  Masik Love Rashifal June 2024:   प्रेम संबंधों के लिए यह महीना मानसिक तनाव के साथ-साथ कुछ खुशी भरे पल प्रदान करेगा। आप प्यार में सब कुछ करना चाहेंगे लेकिन हो सकता है कि आपको अपने प्रियतम से उतना ना मिला जितने क्या उम्मीद कर रहे हैं। वैवाहिक जीवन बिता रहे जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में धूप छांव का सामना करना पड़ेगा। एक तरफ तो आपके रिश्ते में बहुत ज्यादा प्यार होगा और दूसरी तरफ तकरार भी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक  प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन  scorpio  love life and married life horoscope

अगर आप किसी  रिलेशन में हैं तो आपके लिए ये महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है क्योंकि  आप अपने प्रियतम के साथ कुछ बातों पर असहमत रहेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा, आपके बीच तकरार भी हो सकती है लेकिन आपके अंदर प्रेम की इच्छा आपके पर्यटन के लिए कुछ भी करने को उतारू बनाएगी। आप उनके लिए कुछ भी करने को तैयार दिखेंगे जिससे आपका प्रेम जीवन अच्छे से चलेगा। लेकिन अगर किसी मुद्दे पर असहमति हो तो प्यार भरे लहजे में अपनी बात समझाने का प्रयास करें। 
Mesh Masik Love Rashifal Vrisabh Masik Love Rashifal
Mithun Masik Love Rashifal June Kark Masik Love Rashifal
Kanya Masik Love Rashifal Singh Masik Love Rashifal
Dhanu Masik Love Rashifal  Vrshchik  Masik Love Rashifal
Tula Masik Love Rashifal Makar Masik Love Rashifal
Kumbh Masik Love Rashifal Meen Masik Love Rashifal

विज्ञापन

धीरे-धीरे ही सही आपकी बात वो समझ जाएंगे और आपकी परेशानी भी दूर हो जाएगी। आप इस महीने उन्हें कहीं अच्छी जगह घुमाने लेकर जा सकते हैं। विवाहित जातकों की बात करें तो सप्तम भाव में बृहस्पति, सूर्य, बुध, और शुक्र ग्रहों का जमावड़ा होने के कारण आपके जीवन साथी प्रेम से ओतप्रोत रहेंगे। आपका पार्टनर आपकी कद्र करेंगे, आपको प्रेम देंगे, आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर जिम्मेदारी उठाना उन्हें पसंद आएगा, उन्हें लगेगा कि आप उनके जीवन में सबसे अच्छी हैं। 

वह अपने मन की व्यथा भी आप से कहेंगे और आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप दोनों साथ मिलकर अपने वैवाहिक जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि सूर्यदेव के कारण बीच-बीच में कुछ तनाव बढ़ सकता है। वह महीने के उत्तरार्ध में दूर हो जाएगा जब सूर्य और शुक्र तीनों ही अष्टम भाव में चले जाएंगे और अकेले देव गुरु बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे। 

तब आपके वैवाहिक जीवन में और भी ज्यादा खुशी होगी। इन तीनों ही ग्रह शुक्र, बुध, और सूर्य के अष्टम भाव में जाने से ससुराल में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है जिसमें आप परिवार सहित शिरकत कर सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति सप्तम भाव में बैठकर उत्तम प्रेम विवाह के योग बना रहे हैं इसलिए जो लोग प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत सही रहने वाला है।


 

वृश्चिक पारिवारिक जीवन  scorpio family horoscope

यह महीना पारिवारिक तौर पर ठीक-ठाक रहने की संभावना दिखाई दे रही है। दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे परिवार का दारोमदार इस महीने आपके जीवन साथी पर निर्भर करेगा। यदि वह अच्छे से बर्ताव करते हैं तो आपका पारिवारिक जीवन सभी के साथ अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार में वृद्धि के योग बन सकते हैं। 

किसी का विवाह हो सकता है अथवा संतान जन्म की खुशखबरी भी मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। घर परिवार के लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। तीसरे भाव के स्वामी शनि महाराज चतुर्थी में पूरे महीने विराजमान रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, वह आपका सुख बढ़ाने वाले होंगे। उनकी वजह से आपको खुशी होगी और आप राहत भरी सांस लेंगे।

 चतुर्थ भाव में शनि महाराज अपनी ही राशि के काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार को समय कम दे पाएंगे फिर भी जितना समय आप अपने परिवार को देंगे वह उन्हें कम ही लगेगा क्योंकि आप बहुत अच्छे अच्छे विचारों से परिवार में अपनी मां अपने पिताजी से कुछ समय बिताएँगे। इससे आपके बीच की दूरियां कम होंगी और परिवार का माहौल और भी बेहतर हो जाएगा।

वृश्चिक  राशि के जातक करें उपाय

आपको मंगलवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
मंगलवार के दिन किसी उद्यान में अनार का पौधा लगाएं और छोटे बालकों को पूर्ण और चने का प्रसाद बांटें।
श्री दुर्गा माता जी की पूजा करने से राहु के दुष्प्रभाव में कमी आएगी।
 
विज्ञापन