विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus march monthly love horoscope 2024 vrisabh masik love rashifal march monthly rashifal march

Vrishabh Masik Love Rashifal March 2024:कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना

jeevanjali Published by: कोमल Updated Wed, 28 Feb 2024 01:20 PM IST
सार

Vrishabh Masik Love Rashifal March 2024:मासिक राशिफल 2024 के अनुसार मार्च का  यह माह आपके लिए धार्मिकता लेकर आएगा। आपके मन में धार्मिक कार्यों के नए विचार आएंगे और आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मासिक लव राशिफल
मासिक लव राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Vrishabh Masik Love Rashifal March 2024: मासिक लव  राशिफल 2024 के अनुसार मार्च का  यह माह आपके लिए धार्मिकता लेकर आएगा। आपके मन में धार्मिक कार्यों के नए विचार आएंगे और आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। लंबी धार्मिक यात्राएं होंगी और तीर्थयात्रा से आपके मन को शांति का एहसास होगा। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह की यात्रा आपको आनंदित करेगी। आपको अपने करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है, बस इसके लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। पैसों को लेकर आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार और शादी मासिक लव  राशिफल

यदि आपके प्रेम संबंध की बात करें तो पंचम भाव में पूरे महीने केतु महाराज बने रहेंगे जो आपके प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। आपसी समझदारी का अभाव और एक दूसरे पर कम विश्वास आपके रिश्ते में तनाव का बड़ा कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त 15 तारीख को मंगल के भी दशम भाव में आ जाने से और वहां से अष्टम दृष्टि पंचम भाव पर डालने से प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है और लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। हालांकि शुक्र महाराज की कृपा से कुछ हद तक प्रेम की छींटें भी पड़ती रहेंगी लेकिन आपको अपने रिश्ते को बचाने पर ध्यान देना होगा। विवाहित जातकों के लिए भी महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं दूर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाकर अपने रिश्ते को और खूबसूरत बनाने का प्रयास रहेगा और उसमें आप काफ़ी हद तक सफल भी रहेंगे। आपके बीच रोमांस भी होगा, प्रेम भी बढ़ेगा लेकिन महीने के उत्तरार्ध में जब 15 तारीख को मंगल भी आपके दशम भाव में शनि के साथ विराजमान हो जाएंगे, तो वह समय आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ा सकता है। आपके काम और पैसे को लेकर जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। इसको दूर करने के लिए आपको ज्यादा ध्यान अपने काम पर देना चाहिए और कुछ समय के लिए वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।



पारिवारिक मासिक लव  राशिफल

विज्ञापन
मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना पारिवारिक जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। महीने की शुरुआत कुछ हद तक अनुकूल भी रहेगी क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी बुध महाराज कुंडली के दशम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे पैतृक व्यवसाय करने वालों को लाभ होगा। परिवार के लोगों का सहयोग आपके साथ रहेगा लेकिन दशम भाव में सूर्य, शनि और बुध विराजमान होने और उनकी चतुर्थ भाव पर दृष्टि होने से पारिवारिक जीवन में असंतुष्टि और तनाव का माहौल बन सकता है। परिवार के आपसी संघर्ष में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी और पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 मार्च को मंगल महाराज भी कुंभ राशि में शनि के साथ दशम भाव में रहेंगे जिससे घर-परिवार में झगड़े होने की स्थिति बन सकती है। आपको बहुत ही शांति दिखानी होगी और वाद-विवाद को बढ़ाने से बचना होगा। ऐसा करके ही आप चुनौतियों से बच सकते हैं और घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रख सकते हैं।

उपाय मासिक लव  राशिफल

बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करने से लाभ होगा।
शुक्रवार के दिन घोड़े को चने की दाल खिलाने से आपके सभी काम बनेंगे।
शनिवार के दिन दिव्यांगजनों को भोजन कराएं।
प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष और श्री सूक्त का पाठ करें।
 

Mesh Masik Love Rashifal March 2024

Vrishabh Masik Love Rashifal March 2024

Mithun Masik Love Rashifal March 2024

Kark Masik Love Rashifal March 2024

Singh Masik Love Rashifal March 2024

Kanya Masik Love Rashifal March 2024

Tula Masik Love Rashifal March 2024

Vrishchik Masik Love Rashifal March 2024

Dhanu Masik Love Rashifal March 2024

Kumbh Masik Love Rashifal March 2024 

Makar Masik Love Rashifal March 2024

Meen Masik Love Rashifal March 2024

विज्ञापन