Kark Masik Love Rashifal March 2024: मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए औसत प्रतीत हो रहा है। आपको अपनी काम में व्यस्तता के चलते परिवार से कुछ समय के लिए दूरी का सामना करना पड़ सकता है।
Kark Masik Love Rashifal March 2024: मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए औसत प्रतीत हो रहा है। आपको अपनी काम में व्यस्तता के चलते परिवार से कुछ समय के लिए दूरी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों को आप से शिकायत हो सकती है कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं। भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति या उतार-चढ़ाव के बीच आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन नोकझोंक की भी संभावना रहेगी। व्यापार में उन्नति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
प्रेम व वैवाहिक
यदि प्रेम संबंधों की दृष्टि से देखा जाए तो इस महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। सप्तम भाव में उच्च होकर मंगल महाराज जो कि आपके पंचम भाव के स्वामी भी हैं, आपके प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को अगले दिशा में बढ़ाने की कोशिश करेंगे और आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे विवाह करना चाहेंगे और इसके लिए काफी प्रयास भी करेंगे। आप में से कुछ लोगों का प्रेम विवाह भी हो सकता है। पहले से ही विवाहित जातकों के लिए यह महीना बहुत खूबसूरत रहेगा। महीने की शुरुआत में आप और आपके जीवनसाथी के मध्य भरपूर रोमांस, प्यार और साथ में घूमने-फिरने की जैसी अच्छी स्थितियां रहेंगी। हालांकि 15 मार्च से मंगल महाराज आपके अष्टम भाव में चले जाएंगे जिससे आपके ससुराल में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आप और आपके जीवन साथी उनको लेकर थोड़े परेशान दिखाई दे सकते हैं। आपको ससुराल भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी कष्ट हो सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि रिश्तों की अहमियत समझने के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण सेपारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहेगा। देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में बैठकर चतुर्थ भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे। और उनकी दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर भी रहेगी। इससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपस में प्रेम भाव रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन शनि, सूर्य और बुध महीने की शुरुआत में अष्टम भाव में बैठकर आपके द्वितीय भाव को देखेंगे तो मंगल भी 15 मार्च तक सप्तम भाव से और फिर अष्टम भाव से द्वितीय भाव को देखेंगे जिससे कुटुंब के मामलों में कहासुनी, झगड़े, परेशानियां सामने आ सकती हैं। संपत्ति संबंधी कोई विवाद भी जन्म ले सकता है। मासिक राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि परिवार की आमदनी को लेकर आपस में कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है जिससे कि पारिवारिक माहौल और कुटुंब के लोगों के बीच सामंजस्य का अभाव दिखेगा और अशांति बढ़ सकती है। जहां तक आपके भाई-बहनों का सवाल है तो वे महीने के दूसरे सप्ताह से आप पर प्रेम की वर्षा करेंगे, अपना साथ देंगे, आपकी सहायता करेंगे लेकिन वे खुद किसी परेशानी में हो सकते हैं इसलिए आप उनकी सहायता करें
उपाय
शनिवार के दिन आपको छाया दान करना चाहिए।
बुधवार के दिन शाम के समय किसी मंदिर में काले तिल का दान करें।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चार केले अर्पित करें।
आपके लिए मंगलवार का व्रत रखना भी लाभदायक रहेगा।