विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  libra march monthly love horoscope 2024 tula masik love rashifal march monthly rashifal march

Tula Masik Love Rashifal March 2024: तुला राशि वालों का कैसा बीतेगा मार्च का महीना

jeevanjali Published by: कोमल Updated Wed, 28 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

Tula Masik Love Rashifal March 2024: मासिक राशिफल 2024 भविष्यवाणी करता है कि तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए फरवरी यह महीना कुछ मामलों में बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने की संभावना है।

मासिक लव राशिफल
मासिक लव राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Tula Masik Love Rashifal March 2024: मासिक राशिफल 2024 भविष्यवाणी करता है कि तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए फरवरी यह महीना कुछ मामलों में बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों को लेकर आपको सावधानी रखनी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। शिक्षा और करियर के मामलों में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए काम बनेंगे। हालांकि यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावट सामने आ सकती है। इसके लिए कुछ कागजों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, इसलिए अपनी ओर से पूरी तरह से चेकिंग के उपरांत ही इस मामले में आगे बढ़े अन्यथा समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना अपेक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम व वैवाहिक मासिक लव राशिफल

यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो महीने की शुरुआत कुछ कमज़ोर रहेगी। सूर्य, बुध और शनि के प्रभाव के कारण आप ऐसी कड़वी बातें कहेंगे जो आपके प्रियतम के ह्रदय को चुभ सकती हैं और इससे आपके प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। लेकिन 7 तारीख को शुक्र आपके पंचम भाव में आकर प्रेम को बढ़ाएंगे और मंगल 15 मार्च को वहां उपस्थित होकर इस स्थिति को और बढ़िया बना देंगे। तब आप अपने प्रियतम से अपने दिल का हाल खुलकर कहेंगे। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया होगा। आपका प्रेम बढ़ेगा, रोमांस भी होगा और एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यह समय आपके प्रेम जीवन को मधुरता से भर देगा। विवाहित जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। देव गुरु बृहस्पति पूरे महीने आपके सप्तम भाव में विराजमान रहकर आपको सुख संपत्ति का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। यदि आप अभी तक अविवाहित हैं तो इस महीने आपको विवाह करने का अवसर मिल सकता है और आपके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

पारिवारिक मासिक लव राशिफल

यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। चतुर्थ भाव में शुक्र और मंगल के प्रभाव से घर में कोई नई गाड़ी आ सकती है या नई संपत्ति खरीदी जा सकती है, जो परिवार में खुशियों को लेकर आएगी। ऐसे में, घर में कोई फंक्शन भी हो सकता है जिससे परिवार में लोगों का आना-जाना भी होगा और परिवार के लोग आपसी प्रेम भाव से मिलजुल कर रहेंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। भाई-बहनों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। मासिक राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें भी उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा जिससे आप चैन की सांस लेंगे। यह महीना आपको निजी जीवन में प्रसन्नता दिलाएगा।


उपाय मासिक लव राशिफल

आपको शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा या हरी सब्जियां खिलानी चाहिए।
शुक्रवार के दिन एक अच्छा सा ओपल रत्न चांदी की अंगूठी में जड़वा कर अपनी अनामिका उंगली में धारण करें।
रविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाने से आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी।

 

Mesh Masik Love Rashifal March 2024

Vrishabh Masik Love Rashifal March 2024

Mithun Masik Love Rashifal March 2024

Kark Masik Love Rashifal March 2024

Singh Masik Love Rashifal March 2024

Kanya Masik Love Rashifal March 2024

Tula Masik Love Rashifal March 2024

Vrishchik Masik Love Rashifal March 2024

Dhanu Masik Love Rashifal March 2024

Kumbh Masik Love Rashifal March 2024 

Makar Masik Love Rashifal March 2024

Meen Masik Love Rashifal March 2024


विज्ञापन