Kamda Ekadashi 2024: कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र मास के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस साल यह व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा. यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
Kamda Ekadashi 2024: कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र मास के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस साल यह व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा. यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान वासुदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग कामदा एकादशी का व्रत रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। कामदा एकादशी के ये उपाय इस प्रकार हैं - कामदा एकादशी के दिन करें ये उपाय
- कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जगत के पालनहार की पूजा करने से लोगों को सभी तरह की परेशानियों और संकटों से मुक्ति मिल जाती है।
- कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले फूल अवश्य चढ़ाएं। यदि संभव हो तो उन्हें गेंदा या केवड़ा के फूल अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से लोगों को जीवन में खूब तरक्की मिलती है।