विज्ञापन
Home  dharm  pigeon auspicious sign know what is the sign of pigeons coming in the house

Pigeon Auspicious Sign: घर में कबूतरों का आना किस बात का है संकेत, जानिए

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Thu, 30 May 2024 04:29 PM IST
सार

Pigeon Auspicious Sign: शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कबूतर को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कबूतर मां लक्ष्मी का भक्त होता है 

घर में कबूतर का आना
घर में कबूतर का आना- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Pigeon Auspicious Sign: शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कबूतर को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कबूतर मां लक्ष्मी का भक्त होता है और अगर कबूतर घर में अंडे देता है तो इसे शुभ माना जाता है। जिस घर में कबूतर रहता है और कबूतर बार-बार आता है, उसे भी शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि शकुन शास्त्र में कबूतर को लेकर कुछ शुभ-अशुभ बातें बताई गई हैं, चलिए जानते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घोंसला बनाने से सुख-समृद्धि आती है

मान्यता के अनुसार कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। कई लोग घर में कबूतरों के आने को शुभ मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि अगर घर में कबूतर घोंसला बना ले तो परिवार में सुख-समृद्धि आने लगती है। वहीं कुछ लोग कबूतरों के आने को अशुभ मानते हैं। अगर आपके घर की बालकनी या छत पर कबूतर ने अपना घोंसला बना लिया है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, इससे घर में परेशानियां बढ़ती हैं और परिवार के सदस्य की तरक्की में बाधा आती है।

बुध और बृहस्पति की स्थिति होगी मजबूत 

वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कबूतरों को दाना जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति और बुध की स्थिति भी मजबूत होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
विज्ञापन

छत पर नहीं बल्कि आंगन में अनाज डालना चाहिए

कबूतरों को दाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। शास्त्रों में कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि पक्षियों को दाना खिलाने से ग्रह दोष दूर होते हैं। हालांकि, इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि घर की छत पर कबूतरों को कभी भी दाना नहीं डालना चाहिए। जब भी आप कबूतरों को दाना खिलाएं तो उसे घर के आंगन में ही डालें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बुध और राहु ग्रह के दोष समाप्त हो जाते हैं।

कबूतर से जुड़े अन्य वास्तु संकेत

अचानक आपको कबूतर मिल जाए
वास्तु के अनुसार, अगर बाहर जाते समय अचानक कोई कबूतर आपकी दाईं ओर से उड़ जाए तो यह आपके भाई और रिश्तेदारों के लिए शुभ नहीं होता है।

कबूतर की आवाज से बदल सकती है जिंदगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दिन के पहले पहर में कबूतर बोले तो इसका मतलब है कि आपको लाभ मिलेगा, तीसरे पहर में इसका संबंध विवाह या प्रेम से हो सकता है। लेकिन चौथे पहर में बोलने से काम में नुकसान होता है।

सिर के ऊपर कबूतर का  उड़ना

वास्तु के अनुसार, अगर कबूतर सिर के ऊपर उड़ जाए तो समझ लें कि जल्द ही जीवन की सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं।
 

Panch Dev: कौन हैं पंचदेव, क्या है इनकी पूजा का महत्व और विधि जानिए

Panchang Ke Ang: क्या है पंचांग, जानें पंचांग के पांच अंग

Annaprashan Sanskar: क्यों किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार, जानें इसका महत्व और सही विधि

विज्ञापन