विज्ञापन
Home  dharm  mohini ekadashi 2024 chant mantra according to zodiac sign on mohini ekadashi you will get a lot of benefits

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, मिलेगा बहुत लाभ

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Wed, 15 May 2024 03:26 PM IST
सार

Mohini Ekadashi 2024:  हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने दो एकादशियां तिथियां होती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।

मोहिनी एकादशी
मोहिनी एकादशी- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mohini Ekadashi 2024:  हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने दो एकादशियां तिथियां होती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।  मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।  मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस साल मोहिनी एकादशी का त्योहार 19 मई 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन कौन से काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार मंत्र जाप करें

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मोहिनी एकादशी के दिन 'ओम श्री प्रभवे नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ओम श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मोहिनी एकादशी के दिन 'ओम श्री श्रीपतये नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को पूजा के दौरान 'ओम श्री योगिनेय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।



सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मोहिनी एकादशी के दिन 'ओम श्री दयानिधि नम:' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भगवान मत्स्य की कृपा पाने के लिए 'ओम श्री एकपदे नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

तुला राशि
मोहिनी एकादशी के दिन तुला राशि के जातकों को  'ओम श्री केशवाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ओम श्री वराहाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ओम श्री रामाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मनोवांछित फल पाने के लिए 'ओम श्री गोपतये नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि
मोहिनी एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातकों को  'ओम श्री विश्वकर्मणे नम:' मंत्र का एक माला से जाप करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ओम श्री श्री हरये नम:' मंत्र का पांच बार जाप करना चाहिए।

jal Ka Lota: घर के मंदिर में जल का पात्र भरकर रखने का कारण, नियम और फायदे
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2024: जानिए कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा, ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Lord Shiva Mantra: सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
 
विज्ञापन