विज्ञापन
Home  dharm  margashirsha mass margashirsha month will start from tomorrow by doing these remedies with conch shell the

Margashirsha Mass: कल से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, शंख के ये उपाय करने से धन धान्य से भर जाएगा घर

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Margashirsha Mass 2023: मार्गशीर्ष महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का नौवां महीना होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे अगहन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष महीना भगवान कृष्ण को प्रिय है।

शंख के उपाय
Margashirsha Mass 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष महीना साल का नौवां महीना होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे अगहन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष महीना भगवान कृष्ण को प्रिय है। हिंदू पंचांग में महीने का नाम नक्षत्र के अनुसार रखा जाता है। मार्गशीर्ष माह में मृगशिरा नक्षत्र होने के कारण इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह 28  नवंबर 2023, दिन मंगलवार से शुरू हो गया है जो 26 दिसंबर को समाप्त होगा।  यह पूरा महीना भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है, इसलिए इस महीने में शंख पूजा और उसके उपायों का विशेष महत्व माना जाता है। शंख से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से धन संबंधी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और माना जाता है कि आपका घर धन-धान्य से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
 
शंख से जुड़े ये उपाय करने से होती है धन वृद्धि

-  आर्थिक मजबूती के लिए मार्गशीर्ष माह में एक मोती शंख में साबुत चावल भरकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन में बरकत होती है। आर्थिक समृद्धि पाने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।

-   भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख प्रिय है। प्रत्येक शंख का अपना अलग महत्व होता है। इनमें से दक्षिणावर्ती शंख को अत्यंत दुर्लभ शंख बताया गया है। इसे लक्ष्मी आकर्षित करने वाला शंख कहा जाता है। मार्गशीर्ष माह में दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए, जबकि दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसर भरकर उससे देवी लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों बेहद प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपका घर धन-धान्य से भर जाता है और पैसों की कमी नहीं होती है।


- ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। मार्गशीर्ष माह में सफेद शंख, चावल और बताशा को सफेद कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित करें। इससे आपका शुक्र मजबूत होता है जिससे आप आर्थिक रूप से समृद्ध होते हैं।

- मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के किसी मंदिर में जाकर शंख का दान करें। इससे आपको भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि इससे धन संबंधी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- Margshirsha Month 2023: भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना मार्गशीर्ष, जान लें जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- Capricorn Horoscope 2024: साल 2024 में मकर राशि वालों को मिलेगी तरक्की या होगा नुकसान जानिए
यह भी पढ़ें- Margashirsha Mass: कल से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, शंख के ये उपाय करने से धन धान्य से भर जाएगा घर
यह भी पढ़ें- Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, माने जाते हैं बेहद अशुभ
यह भी पढ़ें- December Love Horoscope: दिसंबर महीने में इन राशियों को मिल सकता है प्यार, पढ़ें अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें- Rashifal 2024: गजलक्ष्मी राजयोग में होगी नए साल की शुरुआत, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

 

 

 

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel