विज्ञापन
Home  astrology  rashifal 2024 new year will start in gajalakshmi rajyoga lottery will be held for these zodiac signs

Varshik Rashifal 2024: गजलक्ष्मी राजयोग में होगी नए साल की शुरुआत, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Varshik Rashifal 2024: नया साल 2024 शुरू होने वाला है। नए साल की शुरुआत का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर किसी के लिए बीता साल अच्छा रहा तो क्या आने वाला साल भी अच्छा रहेगा या।

नया साल
Rashifal 2024: नया साल 2024 शुरू होने वाला है। नए साल की शुरुआत का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर किसी के लिए बीता साल अच्छा रहा तो क्या आने वाला साल भी अच्छा रहेगा या जिनके लिए बीता साल परेशानियों भरा रहा, क्या आने वाले नए साल में उनकी परेशानियां कम हो जाएंगी या खत्म हो जाएंगी, इस बात की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। वैदिक ज्योतिष गणना में नए साल की भविष्यवाणी की जाती है और इस बार साल की शुरुआत से पहले एक बेहद शुभ और अद्भुत योग बन रहा है। साल 2024 की शुरुआत शुभ योग में होने से कई राशि वालों के लिए नया साल शुभ और अद्भुत रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर 2023 को वक्री गति से निकलकर सीधी गति में चलना शुरू करेंगे।  यानी नए साल 2024 से गुरु वक्री से मार्गी हो जाएंगे। साल 2024 की शुरुआत से पहले बृहस्पति के मार्गी होने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष में गजलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से सभी 12 राशियों के लिए शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनके लिए साल 2024 बेहद अच्छा रहेगा।

साल 2024 और गजलक्ष्मी राजयोग 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा ये वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। देवताओं के गुरु ग्रह बृहस्पति साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 को सुबह 07:08 बजे अपनी वक्री अवस्था से मार्गी होने जा रहे हैं। इससे साल के शुरू होने पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। साल की शुरुआत में बेहद शुभ योग का बनना कुछ राशियों के लिए सफलता भरा साल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं। 

कर्क राशि के लिए नया साल शुभ

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। गुरु आपके पांचवें भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का पांचवां घर शिक्षा, प्रेम और संतान सुख का होता है। ऐसे में साल 2024 पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही बेहतर रहने वाला होगा। आपको सभी से प्यार मिलेगा और आने वाले साल में स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए अच्छा मुनाफा और नौकरी करने वालों के लिए वेतन में वृद्धि के संकेत हैं।

सिंह राशि के लिए नया साल शुभ

साल की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। साल 2024 आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।  बृहस्पति के मार्गी होने से आपके नवम भाव में बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 2024 की शुरुआत में आप उन कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त कर लेंगे जिनमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही थी। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा जिससे आपको बिजनेस में कोई नई और अच्छी डील मिल सकती है। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु राशि के लिए नया साल शुभ

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ साबित होगा। साल की शुरुआत में ही गजलक्ष्मी राजयोग आपको हर तरह की सफलता दिलाएगा। बृहस्पति आपके 10वें भाव में गोचर करेगा। जिससे आपके मान-सम्मान और करियर में उन्नति के अच्छे संकेत हैं। पुरानी कई महीनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं, अगर वे लंबे समय से बेरोजगार हैं तो उन्हें साल के शुरुआती महीनों में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से आने वाला साल मजबूती भरा रहेगा।
 

यह भी पढ़ें- Margashirsha Mass: कल से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, शंख के ये उपाय करने से धन धान्य से भर जाएगा घर
यह भी पढ़ें- Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, माने जाते हैं बेहद अशुभ
यह भी पढ़ें- December Love Horoscope: दिसंबर महीने में इन राशियों को मिल सकता है प्यार, पढ़ें अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें- Rashifal 2024: गजलक्ष्मी राजयोग में होगी नए साल की शुरुआत, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

 

 

 

 

 


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel