विज्ञापन
Home  dharm  ganga saptami 2024 worship with this method on the day of ganga saptami you will get the blessings

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन इस विधि से करें पूजा, मिलेगा मां गंगा का आशीर्वाद

jeevanjali Published by: कोमल Updated Mon, 13 May 2024 06:18 PM IST
सार

Ganga Saptami 2024: हर वर्ष गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी गंगा की पूजा करते हैं।

गंगा सप्तमी
गंगा सप्तमी- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ganga Saptami 2024: हर वर्ष गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी गंगा की पूजा करते हैं। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल से उत्पन्न हुई थीं। इस साल गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को पड़ रही है। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन आपको किस विधि से पूजा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सप्तमी पूजा विधि

इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी गंगा में स्नान करें।
मां गंगा को फूलों की माला चढ़ाएं और घर में बनी मिठाई का भोग लगाएं।
इसके बाद मां गंगा की आरती करें. गंगा सप्तमी पर दीपदान करने का विधान माना जाता है।
 पवित्र गंगा नदी के तट पर इस दिन मेलों का भी आयोजन किया जाता है।
गंगा सहस्रनाम स्तोत्र और गायत्री मंत्र गंगा सप्तमी के दिन  का जाप करना शुभ माना जाता है।
किसी भी प्रकार की तामसिक चीजों का सेवन गंगा सप्तमी के दिन न करें।
इस दिन जितना हो सके धार्मिक कार्य करते रहना चाहिए।
इसके अलावा इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करना भी फलदायी होता है।



गंगा सप्तमी पूजा मंत्र

ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः गंगा गंगेति यो ब्रुयात्, योजनानं शतैरपि। मुच्यते सर्वपापायभ्यो, विष्णु लोके स गच्छति

गंगा सप्तमी का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को  बहुत लाभ होता है उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और इसके साथ ही धन की प्राप्ति होती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार आता है। अगर आप इस दिन गंगा नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो अपने नहाने के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदें मिलाएं और उसमें मां गंगा का आह्वान करें। ऐसा करने से भी आपको गंगा स्नान का लाभ मिल सकता है। कहते हैं कि इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा पूजा के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन


jal Ka Lota: घर के मंदिर में जल का पात्र भरकर रखने का कारण, नियम और फायदे
Char Dham Yatra 2024: जानिए कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा, ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Lord Shiva Mantra: सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति  
विज्ञापन