विज्ञापन
Home  dharm  ganga saptami 2024 donate these things according to your zodiac sign on the day of ganga saptami

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा बहुत लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Tue, 07 May 2024 03:37 PM IST
सार

Ganga Saptami 2024: 14 मई 2024 को गंगा सप्तमी का त्योहार को मनाया जाएगा. यह त्यौहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है।

गंगा सप्तमी 2024
गंगा सप्तमी 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ganga Saptami 2024: 14 मई 2024 को गंगा सप्तमी का त्योहार को मनाया जाएगा. यह त्यौहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान-ध्यान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। साथ ही मां गंगा की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप इस दिन गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो आप अपने घर के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि गंगा सप्तमी के दिन आप अपनी राशि के अनुसार किन वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशि के अनुसार दान

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन स्नान, ध्यान और पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में खुशियां आती हैं।

मिथुन राशि
गंगा सप्तमी के दिन  मिथुन राशि के जातकों को गौ माता की सेवा करनी चाहिए। साथ ही गंगा सप्तमी के दिन  गौशाला में धन भी दान करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को गंगा सप्तमी के दिन कच्चे चावल और दूध का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव की समस्या से राहत मिलती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गंगा सप्तमी पर पूजा के बाद गेहूं का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।


कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को गंगा सप्तमी के दिन महिलाओं को हरी चूड़ियां दान करनी चाहिए। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।

तुला राशि
गंगा सप्तमी के दिन तुला राशि के लोगों को दूध, दही और चावल का दान करना चाहिए। गंगा सप्तमी के दिन इस उपाय को करने से व्यक्ति की  कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
 गंगा सप्तमी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को  मां गंगा की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। और जरूरतमंदों के बीच गेहूं, दाल और गुड़ का दान करना चाहिए 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

मकर राशि
गंगा सप्तमी के दिन मकर राशि के लोगों को  काले तिल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही  गंगा सप्तमी के दिन  स्नान-ध्यान करने के बाद बहती जलधारा में काले तिल को प्रवाहित जरूर  करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गंगा सप्तमी तिथि पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद काले कंबल, छाते, चमड़े के चप्पल और जूते दान करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन राहगीरों को शरबत पिलाना चाहिए। आप चाहें तो बेसन, चने की दाल आदि चीजें भी दान कर सकते हैं।


jal Ka Lota: घर के मंदिर में जल का पात्र भरकर रखने का कारण, नियम और फायदे
Char Dham Yatra 2024: जानिए कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा, ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Lord Shiva Mantra: सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन