विज्ञापन
Home  dharm  benefits of wearing yellow clothes on thursday know why yellow clothes are worn on thursday

Guruvaar Ke Din Peele Vastra Phnne Ke Fayde: गुरुवार के दिन क्यों पहने जाते हैं पीले कपड़े जानिए

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Fri, 31 May 2024 06:07 AM IST
सार

Guruvaar Ke Din Peele Vastra Phnne Ke Fayde: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार हर दिन का अपना महत्व होता है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है।

गुरुवार उपाय
गुरुवार उपाय- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Guruvaar Ke Din Peele Vastra Phnne Ke Fayde: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार हर दिन का अपना महत्व होता है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी कड़ी में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन लोग घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनने से क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पीले कपड़े क्यों पहनने चाहिए? 

गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण कथा करवाई जाती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु पीले कपड़े पहनते हैं। ऐसे में इस दिन पीले कपड़े पहनने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं या फिर अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना शुरू कर दें परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब तक गुरु की कृपा न हो, विवाह नहीं होता है। अगर किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है तो उसे गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी लड़कियों को शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनने से भी लाभ होता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति देव और साईं बाबा की भी पूजा की जाती है, इसलिए लोगों का मानना है कि गुरुवार को पीला रंग पहनने से आप एक नहीं बल्कि तीन देवताओं को प्रसन्न करते हैं। 

भगवान विष्णु को पसंद है पीला रंग

हिंदू धर्म में माना जाता है कि गुरुवार का दिन सोने और तांबे जैसी पीली धातुओं से जुड़ा होता है। इसके अलावा भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के लड्डू ही चढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही पीली धातु और कपड़े पहनने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है।
विज्ञापन


गुरुवार को पीले कपड़े पहनने के फायदे 

पीले रंग को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और पीला रंग मन में नकारात्मक विचारों को खत्म करने में भी मदद करता है और जीवन में खुशियां लाता है। वहीं ज्योतिषियों का यह भी कहना है कि किसी भी शुभ कार्य को पूरा करने के लिए बृहस्पति की कृपा होनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो जीवन में कई बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन पीला रंग पहनने और बृहस्पति के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाती हैं। आपने सुना होगा कि भगवान विष्णु भी अक्सर पीले कपड़े पहनते थे, ऐसे में कहा जाता है कि अगर आप भी गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनते हैं, तो आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिल सकता है। और साथ ही, यह भी माना जाता है कि गुरुवार को पीला रंग पहनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

Panch Dev: कौन हैं पंचदेव, क्या है इनकी पूजा का महत्व और विधि जानिए

Panchang Ke Ang: क्या है पंचांग, जानें पंचांग के पांच अंग

Annaprashan Sanskar: क्यों किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार, जानें इसका महत्व और सही विधि

विज्ञापन