विज्ञापन
Home  dharm  benefits of applying tilak which tilak to apply on which day know the importance and benefits of applying ti

Benefits Of Applying Tilak: किस दिन लगाएं कौन सा तिलक ,जानिए तिलक लगाने का महत्व और लाभ

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Tue, 04 Jun 2024 07:08 AM IST
सार

Benefits Of Applying Tilak:  सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मकता आती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं।

तिलक लगाने के फायदे
तिलक लगाने के फायदे- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Benefits Of Applying Tilak:  सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मकता आती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। आम दिनों या किसी खास त्योहार पर अलग-अलग तरह के तिलक लगाए जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लाभकारी चंदन का तिलक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक का महत्व

धार्मिक दृष्टि से तिलक को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू संस्कृति में तिलक लगाना सम्मान का सूचक माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मकता आती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। शास्त्रों के अनुसार चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही दिन के हिसाब से तिलक लगाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

दिन के अनुसार से लगाएं तिलक 


सोमवार

सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, इसलिए इस दिन सफेद चंदन, विभूति या भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


मंगलवार

मंगलवार को हनुमानजी की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला सिंदूर का तिलक लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



बुधवार

बुधवार गणेश जी का दिन है। इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाया जाता है। ऐसा करने से जातकों की कार्य क्षमता बढ़ती है और यश की प्राप्ति होती है।

गुरुवार

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस दिन सफेद चंदन को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर तिलक लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन शुक्र ग्रह स्वामी है। लाल चंदन का तिलक लगाया जाता है। इससे घर में सुख-सुविधाएं आती हैं। इस दिन सिंदूर का तिलक लगाने से भी लक्ष्मी की कृपा होती है।

शनिवार

शनिवार भैरव, शनि और यमराज का दिन है। इस दिन का स्वामी ग्रह शनि है। इस दिन विभूति, भस्म या लाल चंदन लगाने से भैरव प्रसन्न होते हैं और जीवन में लाभ मिलता है।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ग्रहों का राजा भी है। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और भय समाप्त होता है।

Panch Dev: कौन हैं पंचदेव, क्या है इनकी पूजा का महत्व और विधि जानिए

Panchang Ke Ang: क्या है पंचांग, जानें पंचांग के पांच अंग

Annaprashan Sanskar: क्यों किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार, जानें इसका महत्व और सही विधि

विज्ञापन