विज्ञापन
Home  astrology  shani vakra 2024 saturn will be retrograde in the month of june know which zodiac signs will face increased

Shani Vakri 2024: जून महीने में वक्री होंगे शनि, जानिए किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Thu, 30 May 2024 04:15 PM IST
सार

Shani Vakri 2024:  शनि देव न्याय के देवता हैं जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार अच्छे या बुरे परिणाम देते हैं। शनि की हर चाल का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। शनि इस समय कुंभ राशि में हैं।

शनि वक्री
शनि वक्री- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Shani Vakri 2024:  शनि देव न्याय के देवता हैं जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार अच्छे या बुरे परिणाम देते हैं। शनि की हर चाल का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। शनि इस समय कुंभ राशि में हैं। शनि इस पूरे साल इसी राशि में रहेंगे लेकिन समय-समय पर शनि की चाल में बदलाव होता रहेगा। कुंभ राशि में रहते हुए शनि 29 जून 2024 को वक्री अवस्था में आ जाएंगे। शनि 15 नवंबर 2024 तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आया है। चलिए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि कब होंगे वक्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के वक्री होने पर उनके परिणाम बदल जाते हैं। वक्री होने के बाद ग्रह बेहद शक्तिशाली हो जाते हैं। माना जाता है कि इससे उनके परिणाम उलटे हो जाते हैं। जब शनि किसी राशि में वक्री होते हैं तो उस राशि के जातक और कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। शनि 29 जून 2024 को दोपहर 12:35 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि 15 नवंबर 2024 तक यानि कुल 135 दिनों तक वक्री रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार शनि की वक्री चाल के दौरान रोजगार में उतार-चढ़ाव आते हैं। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। शनि की वक्री चाल साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोगों पर ज्यादा असर डालती है।

मेष राशि

शनि की वक्री चाल मेष राशि वालों पर काफी भारी पड़ने वाली है। आपके काम में कई रुकावटें आ सकती हैं। इस राशि के लोगों को धन का भारी नुकसान हो सकता है। आपका दांपत्य जीवन खराब हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तनाव भी बढ़ सकता है। किसी से वाद-विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वक्री अवस्था में आने से शनि मेष राशि वालों को काफी परेशान करेगा। शनि आपके हर काम में रुकावटें डालने का काम करेगा। इस राशि के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। करियर में तरक्की नहीं होगी। 
विज्ञापन

वृष राशि

शनि उल्टी चाल चलते हुए वृषभ राशि वालों को नकारात्मक परिणाम देने जा रहे हैं। शनि वृषभ राशि वालों के दसवें भाव को प्रभावित करेगा। आपका आने वाला समय चुनौतियों से भरा रहेगा। ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। वृषभ राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना अशुभ रहने वाला है। इसके परिणामस्वरूप आप कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। इस राशि के लोगों को वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। शनि इस राशि के लोगों को काफी नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

मकर राशि

मकर राशि शनि के वक्री होने से मकर राशि वालों की परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं। शनि के वक्री होने से आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शनि मकर राशि वालों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा। इस दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। शनि का वक्री होना आपके लिए अशुभ रहेगा। शनि की अशुभ स्थिति में किसी से आपकी बहस बढ़ सकती है। शनि आपको कानूनी विवाद में भी फंसा सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। शनि आपको काफी नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि शनि के वक्री होने से कुंभ राशि के लोग परेशान रहेंगे। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाएगा। कुंभ राशि के जातकों को शनि की वक्री चाल के नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों की नौकरी भी जा सकती है, इसलिए आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी।
 

Panch Dev: कौन हैं पंचदेव, क्या है इनकी पूजा का महत्व और विधि जानिए

Panchang Ke Ang: क्या है पंचांग, जानें पंचांग के पांच अंग

Annaprashan Sanskar: क्यों किया जाता है अन्नप्राशन संस्कार, जानें इसका महत्व और सही विधि

विज्ञापन