विज्ञापन
Home  astrology  shani gochar 2024 shani dev will create shash rajyog in aquarius people of these zodiac signs will benefit

Shani Shash Raajayog: शनि देव कुंभ राशि में बनाएंगे शश राजयोग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sun, 12 May 2024 12:08 PM IST
सार

Shani Shash Raajayog: वैदिक ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है। शनि फल दाता और न्याय के देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है।

Shani Shash Raajayog
Shani Shash Raajayog- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shani Shash Raajayog: वैदिक ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है। शनि फल दाता और न्याय के देवता हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। शनि को एक राशि में ढाई साल तक रहने के कारण वापस उसी राशि में आने में 30 साल लग जाते हैं। शनि इस समय अपनी ही राशि कुंभ में हैं। कुम्भ राशि शनिदेव का मूल त्रिकोण भी है। शनिदेव वर्ष 2025 तक अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे। शनि के मूल त्रिकोण राशि में रहने से शश राजयोग बना है। ज्योतिष शास्त्र में शश राजयोग को पंच महापुरुष योगों में गिना जाता है। वर्ष 2025 तक शनि के मूल त्रिकोण राशि में रहने और उसके बाद शश राजयोग के कारण कुछ राशियों के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा.
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2025 तक शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान, जिन किन राशि वालों को होगा लाभ

तुला राशि 
शनि देव तुला राशि में उच्च के होते हैं और तुला राशि के लोगों के लिए शश राजयोग उनके जीवन में सफलता लाएगा। आपका काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। भाग्य आपका साथ देगा और करियर में सफलता के योग हैं।
विज्ञापन

वृश्चिक राशि
आपकी राशि से शश राजयोग चतुर्थ भाव में बन रहा है। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे जिन्हें आप स्वीकार कर सकते हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है. करियर के लिहाज से आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। स्वास्थ्य में सुधार होगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे. जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें अपना बिजनेस बढ़ाने में अच्छी मदद मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं और यह परिवर्तन एक शुभ संकेत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा.

यह भी पढ़ें:-
Rudrashtakam Stotram: रुद्राष्टकम स्तुति है अत्यंत फलदायी, इस खास दिन करें इसका पाठ
Shiva Mantra: बेहद शक्तिशाली है भगवान शिव के ये मंत्र, जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Rudraksha Pahnane Ke Niyam: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन