विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus weekly horoscope weekly horoscope prediction 22 to 28 april 2024 vrisabh saptahik rashifal

Taurus Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: वृष राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 19 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

Taurus Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Taurus Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानी होने की संभावना  वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह दिखाई दे रही है।  इस सप्ताह आपको अपने कुछ खास मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करना चाहिए। अनावश्यक खर्चे से बचना चाहिए। इस सप्ताह मनोरंजन के साधनों के प्रति आपकी रुचि में वृद्धि होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। आप अपने भाई बहनों से बहुत प्यार करते हैं इसलिए इस सप्ताह आप अपने भाई बहनों की उन्नति के लिए परेशान भी हो सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना धैर्य और पराक्रम बनाए रखिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो शुरुआत के दिनों में आपकी स्थिति अच्छी बनी हुई है। माता-पिता की ओर से भी सप्ताह की शुरुआत में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है।



वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों में कुछ नकारात्मक परिणाम देखने को प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए वृषभ राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई के क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में आपको अत्यधिक जिद से बचना चाहिए अपनी प्रेमी की भावनाओं को समझ कर चलें और अपने प्रेमी से किसी भी प्रकार की कोई बहस या वाद विवाद नहीं करें। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक अपनी संतान पर अच्छा धन खर्च करेंगे और उनके साथ बाहर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों की बात करें तो आपकी भाग दौड़ थोड़ी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Libra Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly horoscope Leo Weekly Horoscope


वृषभ राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में इस सप्ताह कुछ साधारण मतभेद उभर सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना पड़ेगा। वृषभ राशि के जातकों को धर्म के कार्यों में इस सप्ताह रुचि जागृत होगी। आप अपने पिता और गुरु के माध्यम से किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।  आपके परिवार में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का आयोजन भी किया जा सकता है। आपके कार्य स्थल पर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी आपके सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

 

 उपाय- वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए।


 

विज्ञापन