विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  cancer weekly horoscope weekly horoscope prediction 22 to 28 april 2024 kark saptahik rashifal

Cancer Weekly horoscope 22 to 28 April 2024: कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 19 Apr 2024 02:26 PM IST
सार

Cancer Weekly horoscope 22 to 28 April 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में उनके कार्य स्थल से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Cancer Weekly horoscope 22 to 28 April 2024 : कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में उनके कार्य स्थल से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नवीन योजनाएं बनेगी और कर्क राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह उनका अच्छा साथ देगा। लेकिन इसके लिए आपको अच्छा कर्म भी करना पड़ेगा।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य से संबंधित कोई सामान्य परेशानी हो सकती है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपने पारिवारिक सुख और प्रेम की वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की वाणी मधुर बनी रहेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में एक अच्छा खासा धन निवेश करने में समर्थ होंगे। कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आप अपने भाई बहनों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होने के योग पूरे तरीके से दिखाई दे रहे हैं।



अगर आप भूमि मकान या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो स्थितियां इस सप्ताह आपके लिए सामान्य बनी हुई है। माता-पिता के साथ एक सहयोगात्मक व्यवहार इस सप्ताह बना रहेगा। कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में गरीबों के लिए, दुखियों के लिए, और वंचितों के लिए करुणा की भावना उत्पन्न होगी। कर्क राशि के जो विद्यार्थी हैं उनके अध्ययन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आपको आपके परिश्रम का फल प्राप्त होगा और परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल आने के योग दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Libra Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly horoscope Leo Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध में परस्पर भावनाओं का आदान-प्रदान इस सप्ताह होता रहेगा। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने बच्चों की ओर से स्नेह और लाभ भी प्राप्त होगा। आपके जो विरोधी है वह आपके सामने हार मान लेंगे और आपकी उनके साथ मित्रता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह पति-पत्नी के पति और पत्नी के मध्य एक साधारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान में वृद्धि हो सकती है। आपके व्यवसाय में लाभ और उन्नति होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आजीविका में संतुष्टि से वृद्धि होगी।

विज्ञापन

 

उपाय- कर्क राशि के जातकों को शनिवार को काले और नीले रंग के पक्षियों के लिए दाना डालना चाहिए

विज्ञापन