विज्ञापन
Home  yoga  yoga tips these mistakes often happen while practicing yoga 2024 03 27

Yoga Tips: योगाभ्यास के दौरान अक्सर होती हैं ये गलतियां, अधिकतर लोगों को पता ही नहीं

jeevanjali Published by: निधि Updated Wed, 27 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

Avoid These Common Yoga Mistakes : योग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। शारीरिक क्षमता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए।

योगा
योगा- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Avoid These Common Yoga Mistakes : योग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। शारीरिक क्षमता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए। योग मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है। बशर्ते योगाभ्यास का सही तरीका अपनाया जाए। नियमित, सही समय और सही तरीके से किया गया योग ही सकारात्मक प्रभाव डालता है, अन्यथा योगाभ्यास के दौरान गलतियां शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ज्यादातर लोग योगाभ्यास करते समय जाने-अनजाने में कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं, जो हानिकारक हो सकती हैं। यहां जानिए योगाभ्यास करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
योग और भोजन

अक्सर लोगों को लगता है कि आसन सामान्यत: बैठ कर की जाने वाली क्रिया है, जिसमें शारीरिक श्रम अधिक नहीं होता। इसलिए योग करने से पहले भोजन किया जा सकता है। लोग खाने पीने के बाद योग क्रिया करते हैं। लेकिन भरे पेट योगाभ्यास करने से फायदे मिलने की जगह नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। पेट में बहुत अधिक भोजन या पानी रखना दोनों सेहत के लिए ठीक नहीं है।

सही तरीका- सबसे बेहतर उपाय है कि योग करने से एक या दो घंटे पहले कुछ हल्का नाश्ता कर लिया जाए। भोजन और योग के बीच एक घंटे की अवधि हो ताकि योगासनों के अभ्यास के समय समस्या महसूस न हो।

विज्ञापन
फोन और योग

व्यस्त जीवनशैली के कारण दो काम एक साथ करना आम बात हो गई है। योग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, जैसे फोन पर बात करना, रुक-रुक कर मैसेज करना आदि सामान्य है। लेकिन योग एक ध्यान क्रिया है, जिसमें फोन के इस्तेमाल से योगी का ध्यान भटक जाता है।

सही तरीका- यह बहुत जरूरी है कि योग करते समय कम से कम एक घंटे के लिए फोन को साइलेंट कर देना चाहिए। अपने मोबाइल को एक घंटे के लिए भी अपने से दूर रखें ताकि मानसिक तनाव कम हो सके और मन को भ्रमित या विचलित होने से रोका जा सके।

श्वास पर ध्यान न देना

योगाभ्यास श्वास पर आधारित है। योग करते समय सांस लेने के तरीके को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार योगी योगाभ्यास के अनुसार सांस लेने की गति को नजरअंदाज कर देते हैं। वे सांस रोककर योगाभ्यास करते हैं या फिर सांस लेने और छोड़ने का गलत तरीका अपनाते हैं।

सही तरीका- योग के दौरान अक्सर धीमी और गहरी सांसें लेने की सलाह दी जाती है। कई योगासनों को सांसों के प्रवाह के अनुसार ही करना होता है। लगातार अभ्यास से इसे आसान बनाया जा सकता है।

योग और पानी

योग के बीच में या योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है।

सही तरीका- योग क्रिया के दौरान पानी बिल्कुल न पीएं। योग करने के बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद ही पानी पीएं।

योग और स्नान

योग करने से शरीर की बहुत सारी ऊर्जा खर्च हो जाती है। योगाभ्यास के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, इससे सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

सही तरीका- योगाभ्यास के एक घंटे की अवधि के बाद ही स्नान करें। योग क्रिया के कारण शरीर का बढ़ा हुआ तापमान सामान्य होने के बाद ही स्नान करना चाहिए।

 
विज्ञापन