विज्ञापन
Home  video  dharm  vrat  sawan somvar 2024 why is the fast of sawan monday observed watch the video

Sawan Somvar 2024: क्यों रखा जाता है सावन सोमवार का व्रत, देखिए वीडियो

जीवांजलि धर्म डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 27 Jun 2024 05:16 PM IST
Sawan Somvar 2024- फोटो : jeevanjali

Sawan Somvar 2024: हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना श्रावण मास होता है। इसे सावन का महीना भी कहते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने में सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। यदि सोमवार को जल चढ़ाकर या व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा की जाए तो तुरंत सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन आप ने कभी सोचा है की क्यों करते हैं सावन सोमवार , भोलेनाथ की कृपा के अलावा सावन सोमवार के व्रत करने के क्या फायदे हैं आज हम आप को कुछ ऐसी चीज बनाते वाले हैं जो आप नहीं जानते हैं,आप को बतादे सोमवार का ग्रह चंद्र ग्रह है। सोमवार की प्रकृति सम है। यह भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन है। जीवन में सुख, मानसिक शांति और अच्छी सेहत के लिए सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए। चलिए जानते हैं क्या होता है सोमवार का व्रत करने से और किसे जरूर ही करना चाहिए सोमवार का व्रत,