विज्ञापन
Home  dharm  vrat  vikat sankashti chaturthi 2024 do these measures to get relief from financial troubles on sankashti chaturthi

Vikat Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

jeevanjali Published by: निधि Updated Wed, 24 Apr 2024 05:04 PM IST
सार

Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी 27 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

विकट संकष्टी चतुर्थी 2024
विकट संकष्टी चतुर्थी 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी 27 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से लोगों के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भगवान गणेश को अवश्य प्रसन्न करना चाहिए। आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी के दिन हम भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति महराज को अर्पित करें दूर्वा
संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता गणेश महाराज को दूर्वा (घास) अर्पित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है। गणपति महाराज को दूर्वा चढ़ाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। दूर्वा चढ़ाते समय 'इदं दुर्वदलं ऊं गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।

गणेश जी के समक्ष जलाएं दीपक
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान गणपति को साबुत हल्दी की गांठ चढ़ाने से वर्तमान समय में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

गणपति महाराज को प्रिय हैं मोदक
भगवान गणेश को मोदक (लड्डू) बहुत प्रिय हैं। इसलिए चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश को मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शमी के पत्ते गणेश जी को अर्पित करें

शास्त्रों के अनुसार शमी ही एक ऐसा पौधा है जिसकी पूजा से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। गणेश जी को शमी अत्यंत प्रिय है। भगवान गणेश को शमी की कुछ पत्तियां चढ़ाने से घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

गणपति महाराज को चढ़ाएं अक्षत
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए अक्षत चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें भगवान गणेश को सूखे चावल न चढ़ाएं। चावल को थोड़ा गीला कर लें और फिर भगवान गणेश को 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करते हुए तीन बार चावल चढ़ाएं।

विघ्नहर्ता को चढ़ाएं लाल सिंदूर
भगवान गणेश को सिन्दूर की लालिमा बहुत पसंद है। भगवान गणेश को सिन्दूर का तिलक लगाएं। इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। भगवान गणेश को सिन्दूर चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करें, सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यतम। ॐ गं गणपतये नमः'

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन