विज्ञापन
Home  dharm  vidur niti there is never any blessings in the house of such people goddess lakshmi always stays away

Vidur Niti: ऐसे लोगों के घर में कभी नहीं होती बरकत, हमेशा रहती हैं देवी लक्ष्मी दूर

jeevanjali Published by: निधि Updated Sat, 04 May 2024 05:20 PM IST
सार

Vidur Niti in Hindi: महात्मा विदुर एक महान विचारक, दूरदर्शी और कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे। वह इतने दूरदर्शी थे कि आने वाली परिस्थितियों का पहले से ही अनुमान लगा लेते थे।

Vidur Niti in Hindi
Vidur Niti in Hindi- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vidur Niti in Hindi: महात्मा विदुर एक महान विचारक, दूरदर्शी और कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे। वह इतने दूरदर्शी थे कि आने वाली परिस्थितियों का पहले से ही अनुमान लगा लेते थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी ने महाराज धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणाम के बारे में बता दिया था। कहा जाता है कि महाराज धृतराष्ट्र हर विषय पर विदुर जी से खुलकर बात करते थे। वे उनसे महत्वपूर्ण मसलों पर सलाह भी लेते थे. विदुर जी द्वारा बताई गई बातें विदुर नीति के रूप में उपलब्ध हैं। उन्होंने अपनी नीति में जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया है। विदुर नीति में कुछ विशेष प्रकार के लोगों के बारे में बताया गया है जिनके घर में कभी बरकत नहीं होती। ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। आइए जानते हैं किन लोगों के घर बरकत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके घर नहीं होती है साफ-सफाई
विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों के घर में साफ-सफाई नहीं होती है, घर हमेशा गंदा रहता है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जिन घरों में साफ-सफाई होती है उस घर में सदा लक्ष्मी का वास होता है।

जहां नहीं होता बड़े बुजुर्गों का सम्मान
जिन घरों में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है ऐसे घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। विदुर नीति के अनुसार जिनके घरों में बड़े बुजुर्गों का आदर होता है उनके घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन


आलसी लोगों के घर में नहीं होती बरकत
आलसी लोगों पर मां लक्ष्मी कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। महात्मा विदुर कहते हैं कि अलसी लोग अपनी बर्बादी की वजह खुद बनते हैं। आलस्य को सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है।

ईश्वर पर भरोसा न करने वाले
मनुष्य को हमेशा ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। जो लोग ईश्वर पर भरोसा नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर ईश्वर की कृपा कभी नहीं बरसती है। ऐसे लोगों का जीवन दरिद्रता में बीतता है। 

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
विज्ञापन