विज्ञापन
Home  dharm  vaishakh amavasya upay 2024 do these remedies on the day of vaishakh amavasya

Vaishakh Amavasya Upay 2024: वैशाख अमावस्या के दिन करें ये उपाय, पूरी होगी धन प्राप्ति की कामना

jeevanjali Published by: निधि Updated Fri, 03 May 2024 03:54 PM IST
सार

Vaishakh Amavasya Upay 2024: इस साल वैशाख अमावस्या 8 मई, बुधवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख अमावस्या को धार्मिक कार्यों, स्नान, दान और पितरों को तर्पण करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

Vaishakh Amavasya Upay 2024
Vaishakh Amavasya Upay 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vaishakh Amavasya Upay 2024: इस साल वैशाख अमावस्या 8 मई, बुधवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख अमावस्या को धार्मिक कार्यों, स्नान, दान और पितरों को तर्पण करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अमावस्या तिथि हर माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख अमावस्या को पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली तिथि कहा गया है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से लोगों का जीवन सफल हो जाता है। इन उपायों से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैशाख अमावस्या के दिन करें ये उपाय

जरूर करें गंगा स्नान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार कोरोना की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए घर में सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। अगर, आपके घर में गंगा जल है तो इस दिन स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें।

दान करने से मिलता है लाभ
अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। 
विज्ञापन


गौमाता की करें पूजा
अमावस्या के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं।

मन में लें ये संकल्प
अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भूलकर भी न करें ये काम
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध किए जाते हैं। 
- इस दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अमावस्या के दिन सात्विक आहार लें।
- अमावस्या का दिन पितरों की तृप्ति का दिन होता है। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?

 


 
विज्ञापन