विज्ञापन
Home  dharm  ramayana what three things did ravana tell lakshman while dying

Ramayana: रावण ने मरते समय लक्ष्मण को कौन सी तीन बातें बताई? आप भी जानिए

सार

Ramayana: रावण भगवान शिव का भक्त, राजनीतिज्ञ, महाप्रतापी, महापराक्रमी योद्धा, बलशाली, शास्त्रों का प्रखर ज्ञाता, प्रकान्ड विद्वान, पंडित और महाज्ञानी था। शिव भक्त होने के बाद भी रावण ने सीता का हरण किया जिस कारण उसे अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा।

रामायण
Ramayana: रावण भगवान शिव का भक्त, राजनीतिज्ञ, महाप्रतापी, महापराक्रमी योद्धा, बलशाली, शास्त्रों का प्रखर ज्ञाता, प्रकान्ड विद्वान, पंडित और महाज्ञानी था। शिव भक्त होने के बाद भी रावण ने सीता का हरण किया जिस कारण उसे अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। जब युद्ध में भगवान श्रीराम ने रावण को मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया, तब उन्होंने लक्ष्मण से कहा कि, इस संसार से नीति, राजनीति और शक्ति का महान पंडित विदा ले रहा है तुम उस प्रकांड विद्वान पास जाओ और उससे जीवन की कुछ ऐसी शिक्षा ले लो जो और कोई नहीं दे सकता  चलिए आपको भी बताते हैं वौ कौन सी बाते हैं 

लक्ष्मण जी पहुंचे रावण के पास 

भईया की आज्ञा पाकर लक्ष्मण रावण के सिर के पास जाकर खड़े हो गए   रावण ने लक्ष्मण से कुछ नहीं कहा, ये देखकर लक्ष्मण वापस भईया राम के पास चले आए राम ने ये देखकर कहा कि, लक्ष्मण शिक्षा हमेशा गुरु के चरणों के पास ही बैठकर ली जाती है यह सुनकर लक्ष्मण रावण के पैरों के पास जाकर बैठ गए तब महाज्ञानी तथा प्रकांड विद्वान रावण ने लक्ष्मण को ये 3 बातें बताई थी, जो आज भी जीवन में सफलता की कुंजी है.


रावण ने लक्ष्मण को कौन सी बातें बताई

पहली बात-  रावण ने लक्ष्मण को सबसे पहली बात ये बताई कि शुभ कार्य को जितना जल्दी हो सके कर लेना चाहिए उसके लिए कभी लंबा इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि जीवन कब समाप्त हो जाए यह किसी को नही पता होता है  रावण ने ऐसा इसलिए कहा कि रावण ने कई शुभ कार्यो को किसी कारण वश टाल रखा था, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर पाया था साथ ही ये भी कहा कि, अशुभ कार्य को जितना टाला जा सके उसे टाल देना चाहिए

दूसरी बात- रावण ने लक्ष्मण को दूसरी बात यह बताई कि, शत्रु और  रोग को भी कभी छोटा नहीं समझना चाहिए  कभी- कभी छोटे से छोटा रोग भी प्राण घातक हो सकता है। और छोटे से छोटा शत्रु भी आपका सर्वनाश कर सकता है। रावण ने भी ऐसा ही किया था  राम, लक्ष्मण और उनकी वानर सेना को तुच्छ समझा था, और वही रावण के मृत्यु का कारण बने

तीसरी बात-  रावण ने लक्ष्मण को तीसरी ज्ञान की बात यह बताई थी कि, अपने जीवन से जुड़े राज को कभी किसी को नही बताना चाहिए अपने राज को गुप्त ही रखना चाहिए चाहे वह अपका सबसे प्रिय ही क्यों ना हो उसे भी अपने राज को नही बताना चाहिए यदि वह रहस्य प्रगट हो गया  तो उसका जीवन पर बुरा प्रभाव हो सकता है रावण का वध भी एक राज के कारण ही हुआ था जो राज विभीषण को पता था दरअसल रावण के नाभि में अमृत कुंड का रहस्य विभीषण द्वारा प्रगट होने पर ही रावण का वध हुआ

रावण ने मरते समय लक्ष्मण से ये तीन बातें की थी जो आप जान चुके है रावण द्वारा लक्ष्मण को कहीं गयी ये तीन बातें आज भी हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ये वही बातें है जिनकी वजह से रावण हार गया और गलती कर गया था। ऐसा कहा जाता है कि रावण हर बात का प्रकांड पंडित हुआ करता था लेकिन ये तीन गलतियाँ करके वो मृत्युशय्या तक पहुँच गया


 

यह भी पढ़ें- Valmiki Ramayana Part 58: राजा विश्वामित्र को आया कामधेनु गाय का लालच! जानें वजह
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel