विज्ञापन
Home  dharm  mahashivratri2024 be careful if these things are seen in your dreams before mahashivratri

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले सपने में दिखें ये चीजें तो हो जाएं सावधान

jeevanjaliPublished by:
कोमल
सार

Mahashivratri 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024, शनिवार को मनाई जा रही है। इस तिथि पर रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होंगे।

महाशिवरात्रि
Mahashivratri 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024, शनिवार को मनाई जा रही है। इस तिथि पर रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होंगे। व्रत, पूजा, जागरण और शिव नाम का ध्यान करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।

सपने में अभिषेक: अगर कोई सपने में महाशिवरात्रि से पहले शिवलिंग का अभिषेक करता हुआ देखता है तो इसका मतलब है कि भगवान शिव प्रसन्न होंगे और उस व्यक्ति की सभी परेशानियां जल्द ही दूर कर देंगे। यह सपना जीवन में खुशियों के आगमन का संकेत देता है।

सपने में काला शिवलिंग : काला शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। अगर आपको महाशिवरात्रि से पहले सपने में काला शिवलिंग दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही अपने काम में पदोन्नति मिलने वाली है।


सपने में बिल्व पत्र :
शिवरात्रि से पहले सपने में बिल्व पत्र और बिल्व वृक्ष देखने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह सपना सभी परेशानियों के ख़त्म होने का संकेत माना जाता है।

सपने में नंदी देखना: भगवान शिव के वाहन नंदी के बिना भगवान शिव की पारिवारिक पूजा अधूरी है। अगर आपको शिवरात्रि से पहले या शिवरात्रि के दिन सपने में नंदी दिखाई दें तो इसका मतलब है कि आपको भगवान शिव की कृपा मिलने वाली है। यह सपना आपकी सफलता का संकेत देता है।

सपने में रुद्राक्ष : महाशिवरात्रि से पहले सपने में रुद्राक्ष देखना बहुत शुभ होता है। ऐसे सपने आने से परेशानियां, रोग और दोष दूर हो जाते हैं। सारे रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं.

सपने में सांप : महाशिवरात्रि से पहले सपने में सांप देखना या सांप का बिल देखना आपके लिए शुभ है। यह सपना धन आगमन का प्रतीक माना जाता है।
 

Kalashtami Vrat 2024:मार्च में कब है कालाष्टमी व्रत? जानिए तिथि और महत्व

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले सपने में दिखें ये चीजें तो हो जाएं सावधान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel