विज्ञापन
Home  dharm  magh purnima 2024 donate according to your zodiac sign on the day of magh purnima

Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Tue, 20 Feb 2024 06:11 PM IST
सार

Magh Purnima 2024 : माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है।

माघ पूर्णिमा
माघ पूर्णिमा- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Magh Purnima 2024 : माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप जीवन में लाभ पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि

 मेष राशि के जातकों  माघ पूर्णिमा के दिन  आप लोगों को लाल रंग के कपड़े में  गुड़, गेहूं, चना या तांबे से बनी चीजों को  रखकर दान करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन तेल  चावल, और चांदी का दान करना चाहिए।  ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही  ऐसा करन सेे जातकों को चंद्र दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि

माघ पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियां, फल या पन्ना रत्न का दान कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक माघ पूर्णिमा  के  दिन अपनी क्षमता के अनुसार दूध , मोती  चांदी, पीतल,  के आभूषण का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन में बहुत लाभ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


सिंह राशि

माघ पूर्णिमा के दिन सिंह राशि वाले लोगों को  गरीबों को लाल रंग की वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर हरी सब्जियां या हरे रंग के कपड़े भी दान कर सकते हैं। इससे आपको जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को पूर्णिमा के खास मौके पर नीले रंग के कपड़े, तांबा और कांसे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी कुंडली के ग्रह दोषों से भी राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
 माघ पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को  मसूर की दाल, गुड़ और लाल चंदन लाल कपड़े में लपेटकर दान करना चाहिए।

धनु राशि
माघ पूर्णिमा के दिन धनु राशि वाले लोगों को पीले फूल और पीले कपड़े में लपेटी हुई पीली मिठाई दान करें। इसके साथ ही आप पीले रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

मकर राशि
माघी पूर्णिमा के दिन मकर राशि के जातकों को नीली वस्तुएं जैसे नीले कपड़े या नीले फूल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे शनि प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को माघ पूर्णिमा के खास मौके पर गरीबों को भोजन और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को पूर्णिमा तिथि पर पीली वस्तुएं, किताबें और शहद आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है।

Bhagavaan shiv : किस शिवलिंग की पूजा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
Bargad Tree Worship:  बरगद के पेड़ पर क्यों बांधा जाता है कलावा, जानिए धार्मिक महत्व
Kalava: कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षा कवच है कलावा, जानें किस हाथ में कैसे बंधवाएं
 
विज्ञापन