विज्ञापन
Home  dharm  jyeshtha amavasya 2024 donate these things on jyeshtha amavasya you will get auspicious results

Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, शुभ फल की होगी प्राप्ति

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 30 May 2024 08:30 AM IST
सार

Jyeshtha Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye: धार्मिक शास्त्रों में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व बताया गया है। इस साल 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी। 

Jyeshtha Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye
Jyeshtha Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Jyeshtha Amavasya Par Kya Daan Karna Chahiye: धार्मिक शास्त्रों में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व बताया गया है। इस साल 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जाएगी। दरअसल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत जैसे पावन व्रत त्योहार मनाए जाते हैं। मान्यता है कि अमावस्या तिथि के दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दिन पितरों की शांति के लिए किया गया कर्मकांड भी फलीभूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें स्नान

अमावस्या के दिन पवित्र नदी, तालाब या कुंड आदि में स्नान करें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों को तर्पण करें। तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखें और किसी गरीब व्यक्ति को दान दें। पितृ दोष से पीड़ित लोगों को पौष अमावस्या के दिन व्रत रखना चाहिए और पितरों को तर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें गौ माता की पूजा

अमावस्या के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं।

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है। पुराणों में दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है, दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि जयंती के दिन तेल, तिल, लोहा काले वस्त्रों का दान करना चाहिए। 

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें दान

-  ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मेष राशि वाले जातक गुड़ का दान करना चाहिए।
-  ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वृषभ राशि वाले जातक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद कपड़े और चावल का दान करना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन  मिथुन राशि वाले जातक  गौशाला में चारे के लिए धन दान करना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कर्क राशि वाले जातक चावल, चीनी और दूध का दान करना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सिंह राशि वाले जातक शहद और गुड़ का दान करना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कन्या राशि वाले जातक जरूरतमंदों में हरी सब्जियां दान करनी चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन तुला राशि वाले जातक गरीबों को कपड़े दान करने चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन धनु राशि वाले जातक गरीबों में केसर मिला दूध बांटना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मकर राशि वाले जातक  तिल के लड्डू दान करने चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन कुंभ राशि वाले जातक  साबुत उड़द और तिल का दान करना चाहिए।
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मीन राशि चने की दाल, बेसन, केले, चिक्की का दान करना चाहिए।

ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा विधि

- अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी, तालाब या कुंड में स्नान करें।
- सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद पितरों को तर्पण करें।
- तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखें और किसी गरीब व्यक्ति को दान दें।
- पितृ दोष से पीड़ित लोगों को पौष अमावस्या का व्रत रखना चाहिए और पितरों को तर्पण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-
Raksha Sutra: कितनी बार हांथ पर लपेटना चाहिए कलावा, जानिए
Ganga Dussehra 2024: क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा, जानिए इसका पौराणिक महत्व
Benefits Of Wear Kaudi In Hand: क्यों धारण की जाती है हाथ में कौड़ी? जानिए इसे पहनने के लाभ
विज्ञापन