विज्ञापन
Home  dharm  festivals  karwa chauth rashi 2023

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ के दिन अपने पति के राशि के अनुसार पहने कपड़े

jeevanjali Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 04:42 PM IST
सार

करवा चौथ का व्रत भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा, हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ता है।

करवा चौथ
करवा चौथ- फोटो : jeevanjali

विस्तार

करवा चौथ का व्रत भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा, हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है यह त्योहार पति-पत्नी के अटूट प्रेम के रिश्ते को भी दर्शाता है, आपको बता दें अगर आप करवा चौथ का व्रत रख रही है तो इस दिन आपको अपने पति की राशि के अुनसार कपड़े पहनने चाहिए ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता और मजबूत होता है चलिए जानते हैं आपको इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि

मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल है करवा चौथ पर  इस राशि के पत्नियों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

वृष राशि

जिन महिलाओं के पति की राशि वृष है उन महिलाओं को गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इससे पति पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ता है. और आपको मां का आशीर्वाद भी मिलेगा 
विज्ञापन


मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए इन्हें हरे रंग की साड़ी या चूड़ी जरूर पहननी चाहिए इससे आप सौभाग्यवती होंगी।

कर्क राशि

जिन पत्नियों के पति के राशि कर्क है ऐसे में आप लोगों को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ऐसे करने से आपके पति आपसे खुश होंगे। और मां करवा का आप पर आशीर्वाद भी बना रहेग

सिंह राशि

जिनके पति की राशि सिंह है उन लोगों को बैगनी रंग का कपड़ा पहनना चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है. और साथ ही आपके पति का भाग्योदय भी होगा

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की पत्नियों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इससे आपके पति का भाग्योदय होता है और दोनों के बीच प्रेम सम्बंध भी मजबूत होता है। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की पत्नियों को  पीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए. इससे धन में सुख समृद्धि का वास होता है.परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की पत्नियों को ऑरेंज कलर का कपड़ा पहनना चाहिए. इससे दोनों के सम्बंधो में मधुरता आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी गुरु है, इसलिए इन्हें पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इससे वैवाहिक सम्बंध मजबूत होते हैं. और दोनों के सम्बंधों में मधुरता आती है 

मकर राशि

मकर राशि की महिलाओं को लाल या फिरोजी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ये सौभाग्य का प्रतीक होता है.इससे आपके पति का भाग्योदय होता है और दोनों के बीच प्रेम सम्बंध भी मजबूत होता है।  

कुंभ राशि

कुंभ राशि की  पत्नियों के  लिए बैगनी रंग शुभ माना जाता है. इसलिए करवा चौथ पर इन्हें बैगनी रंग की साड़ी पहननी चाहिए.दोनों के बीच प्रेम सम्बंध भी मजबूत होता है। 

मीन राशि

मीन राशि वाली महिलाएं लाल या ओरेंज रंग के कपड़े पहन कर पूजा कर सकती हैं. इससे घर में खुशहाली आएगी.

यह भी पढ़ें Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ के दिन बन रहा है शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

 
विज्ञापन