विज्ञापन
Home  dharm  festivals  importance of karva chauth

Karwa Chauth 2023: जानें करवा चौथ का महत्व, और नियम

jeevanjali Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 04:42 PM IST
सार

करवा चौथ का त्योहार इस बार 1नवंबर को रखा जाएगा। इस त्योहार पर सभी सुहागिन महिलाएं किसी एक जगह इकठ्ठे होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं  इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।

करवा चौथ
करवा चौथ- फोटो : jeevanjali

विस्तार

करवा चौथ का त्योहार इस बार 1नवंबर को रखा जाएगा। इस त्योहार पर सभी सुहागिन महिलाएं किसी एक जगह इकठ्ठे होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं  इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है यह त्योहार पति-पत्नी के अटूट प्रेम के रिश्ते को भी दर्शाता है। चलिए आपको बताते हैं आपको इस दिन किन नियमों का पालन करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ महत्व

करवा चौथ उत्तर भारत में एक लोकप्रिय त्योहार है, करवा चौथ पति-पत्नी के बीच बंधन का खास उत्सव है। इस दिन महिलाएं अपने पति के प्रति अपना प्यार और समर्पण जाहिर करती हैं। चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को जल और मिठाई से अर्घ्य देती हैं और फिर अपना व्रत तोड़ती हैं।यह भी माना जाता है कि यह व्रत परिवार में सौभाग्य और समृद्धि लाता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से उनके पति की आयु लंबी होती है 



विज्ञापन
करवा चौथ पर इन नियमों का जरूर करें पालन

इस दिन पूजा स्थान को साफ रखें
जहां आपको पूजा करनी है वहां भगवान शिव, पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
पूजा करने के लिए दिया जलाएं।
करवा चौथ कथा  पढ़ें
देवी-देवताओं की आरती करें।
देवताओं को सिन्दूर और कुमकुम चढ़ाएं।
अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
अर्घ्य देते समय इस मंत्र से करें प्रार्थना
नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे

भगवान चंद्रमा वैदिक मंत्र

ॐ इमं देवा असपत्न सुवध्वं महते क्षत्राय महते

ज्यैष्ठयाय महते जानराज्यायेनद्रस्येन्द्रियाय।

इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश

एष वोमी राजा सोमोस्मांक ब्राह्मणाना राजा।।

यह भी पढ़ें Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ के दिन बन रहा है शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन