facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  festivals  diwali 2023 this diwali definitely perform this aarti of goddess lakshmi

Laxmi ji ki aarti: ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता जरूर करें मां लक्ष्मी की ये आरती, मिलेगा बहुत लाभ

सार

Laxmi ji ki aarti:  -  ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी मातामां लक्ष्मी की पूजा-अराधना की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन का भंडार भरता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। 

दिवाली 2023
Laxmi ji ki aarti:  दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन का भंडार भरता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी की विशेष उपासना से सालभर सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीगणेश और भगवान कुबेर की पूजा का भी विधान है। इस दिन आप विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करें और साथ ही अपने घर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखें  ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी लोगों के घरों में पधारती हैं लेकिन मां लक्ष्मी सिर्फ उन्हीं घरों में पधारती हैं जहां साफ-सफाई हो और घरों में रोशनी हो आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो पूजा केे समय मां लक्ष्मी की ये आरती जरूर करें।

लक्ष्मी जी की आरती( Laxmi ji ki aarti)

 

ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत
मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जगमाता
मैया तुम ही जगमाता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी सुख सम्पत्ति दाता
मैया सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल निवासिनि तुम ही शुभदाता
मैया तुम ही शुभदाता
कर्मप्रभावप्रकाशिनी
भवनिधि की त्राता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता
मैया सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता
मन नहीं घबराता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता
मैया वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव 
सब तुमसे आता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

शुभ गुण मन्दिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता
मैया सुन्दर क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मीजी की आरती जो कोई नर गाता
मैया जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता

।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।

।। मैया जय लक्ष्मी माता।।
मां महालक्ष्मी की जय

यह भी पढ़ें-  Narak Chaturdashi 2023: दिवाली से एक दिन पहले क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी,जानें पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें-  Ganesh aarti: जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा, इस आरती से करें भगवान गणेश की पूजा, जीवन से सारे विघ्न होंगे दूर

यह भी पढ़ें-  Shri Hanuman Chalisa: श्रीगुरु चरन सरोज रज,जरूर पढ़ें हनुमान चालीसा,फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel