वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं, शनि देव के बाद राहु और केतु को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शनिदेव जहां ढाई वर्ष में एक राशि में भ्रमण करते हैं
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं, शनि देव के बाद राहु और केतु को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शनिदेव जहां ढाई वर्ष में एक राशि में भ्रमण करते हैं वहीं राहु और केतु भी लगभग डेढ़ वर्ष तक एक राशि में भ्रमण करते हैं और अपना फल लंबे समय तक जातक को प्रदान करते रहते हैं। मोक्ष, अध्यात्म और आकस्मिक घटनाओं के प्रतीक केतु ने कल अपनी राशि परिवर्तन की है। और इस बार वो कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह परिवर्तन होता है उसका असर सभी पर पड़ता है चलिए आपको आपके राशि के बारे में बताते हैं आपके लिए ये परिवर्तन कैसा रहेगा
राहु केतु गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों आपके छठे भाव में केतु गोचर कर रहे हैं छठा भाव रोग,रिपु और ऋण का विचार किया जाता है इस गोचर के कारण संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी। आर्थिक समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नया काम शुरू करने के लिए आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा लेकिन सावधान रहें
राहु केतु गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि,केतु का गोचर पंचम भाव में रहेगा,पंचम भाव से संतान, बुद्धि और प्रेम का विचार किया जाता है। केतु का गोचर आपको रिश्तों के मामले में सावधान रहने की सलाह दे रहा है,तनाव और गलतफहमी बढ़ने की संभावना दिखाई पड़ रही है। छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो निवेश के लिए चिंता रहेगी,संतान पक्ष के साथ मतभेद भी देखने को मिल सकते हैं |
राहु केतु गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि,केतु का गोचर अब चतुर्थ भाव में होगा। चतुर्थ भाव मन, माँ और सुख का भाव है केतु का गोचर पारिवारिक तनाव ला रहा है किसी काम के सिलसिले में आप परिवार से दूर जा सकते हैं। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है। मां की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पत्नी के साथ किसी वाद विवाद में न पड़ें। कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सावधान रहें |
राहु केतु गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि,,केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा तीसरा भाव साहस और पराक्रम का भाव माना गया है। दो दिन बाद आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि रहेगी। बुद्धिमानी से कार्यकुशलता से आप आगे बढ़ेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार में भी अच्छी वृद्धि देखी जा सकती है। भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वाणी मधुर बनाए रखें।
राहु केतु गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि केतु का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। दूसरा भाव वाणी परिवार और संचित धन का ज्ञान देता है। ये गोचर आपकी नौकरी में बदलाव के साथ नई नौकरी का प्रस्ताव भी ला रहा है सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो सफल होंगे वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
राहु केतु गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि केतु का गोचर आपके प्रथम भाव में रहेगा। प्रथम भाव आपके व्यक्तित्व और सम्मान का विचार करता है। ये गोचर आपके लिए आत्मविश्वास की वृद्धि ला रहा है धन की वृद्धि होने वाली है प्रेम संबंधों में तनाव आने की गुंजाइश है पिता और गुरु आपके जीवन में सहायक सिद्ध होंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी और इससे आपको कुछ सीखने को मिलेगा।
राहु केतु गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि केतु का गोचर आपके द्वादश भाव से होगा। द्वादश भाव खर्च और विदेश यात्रा का भाव होता। इस गोचर से अप्रत्याशित खर्चों में बढ़ोतरी होगी आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे सावधानी से वाहन चलायें,हृदय से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेखक,ज्योतिष और तंत्र मंत्र से जुड़े जातकों लिए केतु अच्छी सफलता ला रहा है।
राहु केतु गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि केतु का गोचर एकादश भाव यानी लाभ स्थान में होगा। यह गोचर आपकी हर मनोकामना को पूरी करने वाला है। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। बाहरी लोगों से संबंध अच्छे होंगे और यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, रेस्टोरेंट के काम से जुड़े हैं तो लाभ होगा।
राहु केतु गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि केतु का गोचर दशम स्थान में होगा। इस भाव को आपके करियर का भाव कहा गया है इस गोचर से आपको वर्कप्लेस पर बहुत अधिक मेहनत करने की जरुरत है आपके सीनियर्स बहुत जल्दी आपसे प्रसन्न होंगे राजनीति से जुड़े हैं तो अच्छी प्रसिद्धि मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें| स्वास्थ्य संबंधी मामलों में केतु का यह गोचर दिक्कत कर सकता है |
राहु केतु गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि,केतु का गोचर नवम भाव से होगा जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है। आप धार्मिक यात्राएं करेंगे साधु संतों की संगति आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली है। भाग्य का साथ रहेगा। परिवार और समाज में अच्छा मान सम्मान मिलेगा। भाई बहनों के बीच अच्छे संबंध स्थापित होंगे |
राहु केतु गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि केतु का गोचर अष्टम भाव से होगा। अष्टम भाव अचानक से होने वाली घटनाओं का भाव होता है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति है। पत्नी के साथ आपका झगड़ा बढ़ सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से मन खिन्न रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका समय बर्बाद होगा। आपकी वाणी की कटुता आपके जीवन में तनाव पैदा करेगी | मां की सेहत का ध्यान रखें।
राहु केतु गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि केतु का गोचर सप्तम भाव से होगा ,सप्तम भाव जीवनसाथी और व्यापार का भाव है, ये गोचर जीवन साथी के साथ तनाव ला रहा है,,व्यापारी हैं तो अच्छे मुनाफे की उम्मीद है मित्र और आपके भाइयों से धन की प्राप्ति होगी। मीडिया से जुड़े हैं तो केतु का यह गोचर आपको प्रसिद्ध होने का अवसर देगा। यह भी पढ़ें Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ के दिन बन रहा है शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त