विज्ञापन
Home  dharm  festivals  barsana holi 2024 when is lathmar holi in barsana

Barsana Holi 2024: बरसाना में कब है लट्ठमार होली, जानिए पूरा कार्यक्रम

jeevanjali Published by: कोमल Updated Tue, 20 Feb 2024 08:09 AM IST
सार

Barsana Holi: देश में कई जगहों पर अलग-अलग रूपों में होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है. जहां हर जगह होली का त्योहार एक या दो दिन ही मनाया जाता है.

बरसाना होली
बरसाना होली- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Barsana Holi 2024 : देश में कई जगहों पर अलग-अलग रूपों में होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है. जहां हर जगह होली का त्योहार एक या दो दिन ही मनाया जाता है. बसंत पंचमी से ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है और यह क्रम 40 दिनों तक चलता है। इस बीच, ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बरसाना, मथुरा, वृंदावन, नंदगांव आदि में विभिन्न प्रकार की होली खेली जाती है। यहां की होली में लोग सब कुछ छोड़कर राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग मथुरा और बरसाना पहुंचते हैं। होली को ब्रज में होरा कहा जाता है। इसके साथ ही जहां बाकी सभी जगहों पर गीले या सूखे रंगों से ही होली मनाई जाती है, वहीं ब्रज के लोगों का होली खेलने का अंदाज ही अलग है. इनके पीछे अलग-अलग मान्यताएं हैं. ब्रज की सबसे प्रसिद्ध होली लट्ठमार होली, छड़ी मार होली, फूल होली, लड्डू होली है। ऐसे में अगर आप भी ब्रज की इस अनोखी होली में शामिल होना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि कब कौन सी होली किस स्थान पर होती है, तो आज हम आपको इसकी जानकारी देंगे ताकि आप पूरी तैयारी के साथ ब्रज में होली का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मार्च को लट्ठमार होली

वैसे तो ब्रज में होली के 40 दिनों के दौरान हर दिन मंदिरों में अलग-अलग उत्सव होते हैं, लेकिन मुख्य रूप से होली के 7 दिनों के दौरान ब्रज में एक अलग ही रौनक होती है। जिसकी शुरुआत बरसाना के लड्डू और लट्ठमार होली से होती है। इसके बाद ही सभी प्रमुख मंदिरों में होली के अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं।

विज्ञापन

ब्रज की होली का सम्पूर्ण कैलेंडर

17 मार्च- फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाएगा और. लड्डू होली राधा रानी मंदिर, बरसाना
18 मार्च- (राधा रानी मंदिर, बरसाना) शाम 4:30 बजे से लट्ठमार होली   
19 मार्च- (नंदगांव)शाम 4:30 बजे से लट्ठमार होली  
20 मार्च-  (बांकेबिहारी मंदिर, वृन्दावन)शाम 4 बजे फूलवाली होली
20 मार्च- कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम
21 मार्च-  (गोकुल) दोपहर 12 बजे छड़ी मार होली 
23 मार्च- राधा गोपीनाथ मंदिर, वृन्दावन  दोपहर 12 बजे विधवा होली
24 मार्च - बांके बिहारी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होलिका दहन, फूलों की होली।
25 मार्च -  वृन्दावन और  मथुरा  में मुख्य होली
26 मार्च- दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली दोपहर 12:30 बजे से
 

Budh Pradosh Vrat 2024: जानिए कब है माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत?शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन