विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  nandlala spoke to yashomati maiya nandlala spoke to yashomati maiya krishna special bhajan

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala: यशोमती मैया से बोले नंदलाला || Krishna Special Bhajan

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Wed, 29 May 2024 06:10 PM IST
सार

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala:  भजनों में प्रेम और करुणा की भावनाएं प्रकट होती हैं। कृष्ण जी के प्रति प्रेम और भक्तिभाव भक्तों में दयालुता, क्षमा और सहिष्णुता जागृत करता है। भजनों में जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। 

 

कृष्ण भजन
कृष्ण भजन- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala:  भजनों में प्रेम और करुणा की भावनाएं प्रकट होती हैं। कृष्ण जी के प्रति प्रेम और भक्तिभाव भक्तों में दयालुता, क्षमा और सहिष्णुता जागृत करता है। भजनों में जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 यशोमती मैया से बोले नंदलाला
(Yashomati Maiya Se Bole Nandlala)

॥ भजन ॥

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
यशोमती मैया से बोले नन्दलाला ,राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
    बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया 
  कारी अधियारी आधी रात में तू आया
 लाडला कन्हैया मेरा हो........................लाडला कन्हैया मेरा 
       काली कमली वाला इसीलिये काला ॥ १ ॥

यशोमती मैया से बोले नन्दलाला राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे 
 गोरी-गोरी राधिका के नैन कजरारे 
काले नैनों वाली ने हो........................काले नयनो वाली ने 
            ऐसा जादू डाला, इसीलिये काला ॥ २ ॥ 

यशोमती मैया से बोले नन्दलाला राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
     इतने में राधा प्यारी आई इठलाती
        मैंने नहीं जादू डाला बोली बलखाती
लाड़ला कन्हैया तेरा हो........................लाड़ला कन्हैया तेरा 
          जग से निराला इसीलिये काला ॥ ३ ॥

यशोमती मैया से बोले नन्दलाला ,राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

 
सौजन्य- भजन सुधा 
गीताप्रेस, गोरखपुर
विज्ञापन