Gayatri Mantra Benefits: शास्त्रों में गायत्री मंत्र का बहुत महत्व है। गायत्री जयंती ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को मनाई जाती है। वेदों में गायत्री मंत्र को बहुत ही चमत्कारी और लाभकारी बताया गया है।
Gayatri Mantra Benefits: शास्त्रों में गायत्री मंत्र का बहुत महत्व है। गायत्री जयंती ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को मनाई जाती है। वेदों में गायत्री मंत्र को बहुत ही चमत्कारी और लाभकारी बताया गया है। इस मंत्र का जाप आमतौर पर उपनयन संस्कार के बाद किया जाता है। आखिर क्यों हर किसी को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। जानिए इस मंत्र के बारे में 7 ऐसी बातें...
वेदों की कुल संख्या चार है। इन चारों वेदों में गायत्री मंत्र का उल्लेख किया गया है। इस मंत्र के ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। माना जाता है कि इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि इसका नियमित तीन बार जाप करने वाले व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्तियां यानी भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाएं नहीं फटकती हैं।