विज्ञापन
Home  astrology  venus transit 2024 venus will change its zodiac sign in june good days will begin for these zodiac signs

Venus Transit 2024: जून माह में शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 29 May 2024 04:57 PM IST
सार

Shukra Rashi Parivartan On 12 June: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है। इस संसार में जो भी भौतिक सुख सुविधाओं के साधन है वह शुक्र की कृपा से ही संभव है।

Shukra Rashi Parivartan On 12 June
Shukra Rashi Parivartan On 12 June- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shukra Rashi Parivartan On 12 June:  वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है। इस संसार में जो भी भौतिक सुख सुविधाओं के साधन है वह शुक्र की कृपा से ही संभव है। किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर शुक्र बलवान है तो उसे सभी भौतिक सुख संपदा का सुख प्राप्त होता है। शुक्र जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर भी उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है। शुक्र 12 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 7 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले है। शुक्र के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको इस समय  बेहद फायदा होगा और उनके ऊपर लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। आइये जानते हैं वो 3 राशि कौन सी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Rashi Parivartan On 12 June
Shukra Rashi Parivartan On 12 June- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र प्रथम और छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के परिवार, वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर जा रही है। शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। शुक्र यहां आपकी वाणी को अच्छा करेंगे। शुक्र की कृपा से आपके जो अटके हुए काम थे वह पूरे हो जाएंगे। आपके परिवार और समाज में आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके शत्रुओं का भी खात्मा शुक्र करने वाले रहेंगे। अगर कोई बड़ी नौकरी की इच्छा है तो प्राप्त हो सकती है।  
Shukra Rashi Parivartan On 12 June
Shukra Rashi Parivartan On 12 June- फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तृतीय और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके लाभ स्थान में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की इच्छा पूर्ति और मित्रों का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र बहुत अच्छा परिणाम देने वाले रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपको प्रमोशन दे दिया जाए। आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल पर महिला सहयोगी आपकी मदद करने वाली होगी। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपकी कुछ यात्राएं हो सकती है जिससे आपको आने वाले समय में फायदा होगा। आपके भाई बहनों का सहयोग भी इस समय आपको प्राप्त होगा। अगर आप सिनेमा ग्लैमर जगत से जुड़े हैं या अभिनय करते हैं तो जाहिर सी बात है शुक्र का गोचर आपको अच्छा फायदा देगा। 
विज्ञापन
Shukra Rashi Parivartan On 12 June
Shukra Rashi Parivartan On 12 June- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र दशम और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि और संतान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर होगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन हो सकता है। अगर आप महिला है और प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो शुक्र के इस गोचर के दौरान प्रेग्नेंट भी हो सकती है। व्यवसाय कर रहे जातकों को शुक्र का यह गोचर बहुत अच्छा मुनाफा देने जा रहा है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी शुक्र का यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने पिता और गुरु के माध्यम से किसी धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। धार्मिक यात्राओं में आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित लोगों से होने वाली है। शुक्र का यह गोचर आपकी संतान के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला होगा।

यह भी पढ़ें:-
Vrishabh Rashifal June 2024: जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना?
Shukra Grah Gochar 2024: 12 जून से शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर?
Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने सच होते हैं, जानिए

विज्ञापन