विज्ञापन
Home  astrology  swapna shastra do dreams seen in the afternoon come true know

Swapna Shastra: जानिए क्या दोपहर में देखे गए सपने सच होते हैं ?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Wed, 29 May 2024 04:43 PM IST
सार

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में नींद के दौरान देखे गए सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि सपनों का व्यक्ति के निजी जीवन से गहरा संबंध होता है।

सपना
सपना- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में नींद के दौरान देखे गए सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि सपनों का व्यक्ति के निजी जीवन से गहरा संबंध होता है। इनमें से कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। कई बार हम अनुभव करते हैं कि रात और सुबह देखे गए सपने सच होते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दोपहर में देखे गए सपनों का क्या मतलब होता है और उसका फल क्या होता है। स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि किस समय सपने देखने से उनके सच होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का सपना समय के आधार पर तय होता है कि वह सच होगा या नहीं। कुछ समय ऐसे होते हैं जिनमें सपने देखने का कोई फल नहीं मिलता। कई बार सपने देखने का फल मिलता है। तो आइये समय के साथ जानते हैं कि उस समय देखे गए सपने फल देंगे या नहीं।

स्वप्न शास्त्र क्या कहता है?

सपना सोच होगा या नहीं यह समय के आधार पर तय किया जा सकता है, आपको बता दें कि कई बार हम ऐसा सपना देख लेते हैं जो सच होता है स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात के 10 बजे से 12 बजे के बीच देखे गए सपनों का कोई फल नहीं होता क्योंकि ये आमतौर पर दिन में घटी घटनाओं पर आधारित होते हैं। जबकि कुछ सपने विचारों पर आधारित होते हैं। वहीं, दोपहर में देखे गए सपने केवल अचेतन मन के विचारों और कल्पना पर आधारित होते हैं, इसलिए उनके सच होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन



किस समय देखा गया सपना होता है सच ? 

स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि जो सपने हम रात 12 बजे से सुबह 03 बजे के बीच देखते हैं उनके सच होने की संभावना अधिक होती है। ऐसा 
माना जाता है कि  ये सपना  01 साल के अंदर ये सपना सच हो सकता है  

सपने देखने का सबसे अच्छा समय है

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 03 बजे से 05 बजे के बीच देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि ये सपने 01 से 6 महीने के बीच सच हो सकते हैं।

सपने सच होने के पीछे क्या कारण है?

स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि सुबह के समय व्यक्ति अपनी आत्मा से सबसे ज्यादा जुड़ा होता है। इस दौरान दैवीय शक्तियों का प्रभाव भी अधिक होता है, जिसका प्रभाव हर प्राणी पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान देखे गए सपने व्यक्ति के भविष्य पर भी प्रभाव डालते हैं, जिससे सपनों के सच होने की संभावना बढ़ जाती है।

Gayatri Mantra Benefits: जानिए गायत्री महामंत्र जाप करने की क्या है सही विधि

Ganga Dussehra 2024: क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा, जानिए इसका पौराणिक महत्व

Raksha Sutra: कितनी बार हांथ पर लपेटना चाहिए कलावा, जानिए

विज्ञापन