विज्ञापन
Home  astrology  shukra gochar 2024 venus transits into gemini from june 12 these 3 zodiac signs have to be careful

Shukra Gochar 2024: शुक्र का 12 जून से मिथुन राशि में गोचर,इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 29 May 2024 04:56 PM IST
सार

Shukra Gochar 2024: शुक्र 12 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 7 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले है। शुक्र के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा।

Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बहुत महत्वपूर्ण ग्रह है। इस संसार में जो भी भौतिक सुख सुविधाओं के साधन है वह शुक्र की कृपा से ही संभव है। किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर शुक्र बलवान है तो उसे सभी भौतिक सुख संपदा का सुख प्राप्त होता है। शुक्र जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर भी उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है। शुक 12 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 7 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले है। शुक्र के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको इस समय बेहद सावधान रहना होगा। आइये जानते है कि वो 3 राशि कौन सी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की विदेश यात्राएं, एकांत और आध्यात्म का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। शुक्र का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ दिक्कत भरा हो सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आपको डायबिटीज है या हृदय रोग है तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लीजिए। आप अपने व्यवसाय में जिस लाभ की उम्मीद कर रहे हैं वह फिलहाल आपको प्राप्त नहीं होगा। आपको आपके कार्य क्षेत्र में भी बहुत मेहनत करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य पर आपका पैसा खर्च हो सकता है।
 
Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से अचानक से होने वाली घटनाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके द्वितीय भाव पर होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। अष्टम भाव में स्त्री ग्रह का गोचर आपको स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दे सकता है। इसके अलावा आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास भी कर सकते हैं। किसी स्त्री के माध्यम से आपके चरित्र पर दाग लगाने की कोशिश की जा सकती है। इस समय आपकी वाणी थोड़ी कठोर रहेगी इसलिए आपको अपनी वाणी को मधुर रखना है। पत्नी की सेहत का भी आपको ख्याल रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ तकलीफ आ सकती हैं। इसके अलावा अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो विदेश जाने का सपना शुक्र के इस गोचर के दौरान आपका पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।



विज्ञापन
Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर होगी। मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर थोड़ी तकलीफ लेकर के आ सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर से ध्यान रखना होगा। मौसम से जुड़ी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा आपके शत्रु आपके कार्य स्थल पर आपको परेशान भी करने वाले हैं। आप काफी मेहनत करने के बाद भी अपने सीनियर्स को प्रसन्न नहीं कर पाएंगे। आपके प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा नहीं है। आपके प्रेमी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। संतान पक्ष के साथ भावनात्मक जुड़ाव खत्म हो सकता है। अगर शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो किसी की सलाह लेकर निवेश करिए। आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक दिखाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें:-
Vrishabh Rashifal June 2024: जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना?
Shukra Grah Gochar 2024: 12 जून से शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर?
Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने सच होते हैं, जानिए

विज्ञापन