विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  june monthly horoscope 2024 how will the month of june be for all the 12 zodiac signs

June Monthly Horoscope 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 30 May 2024 03:34 PM IST
सार

 June Monthly Horoscope 2024: अब से कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है। जून का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है।

 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

 June Monthly Horoscope 2024: अब से कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है। जून का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। जून का महीना कई राशियों के लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जहां कुछ राशियों के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी, वहीं कुछ राशियों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो कई राशियों के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जून का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
  (Pisces June 2024 Rashifal)
  (Pisces June 2024 Rashifal)- फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि जून मासिक राशिफल (Aries June 2024 Rashifal) 

इस महीने मेष राशि के जातक शीघ्र निर्णय लेने में सफल होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। खाने पीने में आपको संयम बरतना होगा। इस महीने आप अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपको लाभ की संभावनाएं बनेगी। आपके परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। संगीत, गायन चलचित्र आदि के प्रति आपकी रुचि बढ़ने वाली है। आप अगर भाई बहनों के साथ मिलजुल कर अगर कार्य करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। भूमि, मकान, वाहन की खरीददारी के लिए समय इस महीने अच्छा रहेगा। सोच समझकर ही संपत्ति खरीदें। जल्दबाजी में कोई किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं ले। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अपने आखिरी दिनों में लाभदायक रहने वाला है। प्रेम संबंध आदि में आपकी अपने प्रेमी से बहस हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से इस महीने सामान्य परेशानियां हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति हो सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार करने वालों को अपनी व्यावसायिक उन्नति के लिए अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी जिसका भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपके सीनियर्स के साथ आपको तालमेल बनाए रखना चाहिए। भविष्य में अच्छे प्रमोशन की संभावनाएं बनेगी। 
(Taurus June 2024 Rashifal)
(Taurus June 2024 Rashifal)- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशि जून मासिक राशिफल  (Taurus June 2024 Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ का महीना रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आप अपने प्रयासों से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है। किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। अपने परिश्रम को ना छोड़े। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। किसी से व्यर्थ का वाद विवाद ना करें। अत्यधिक मसाले युक्त भोजन से परहेज करें। परिवार में भाई बहनों से सामान्य सुख सहयोग बना रहेगा। आपको इस समय अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से स्नेह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके हृदय में परोपकार की भावनाएं उत्पन्न होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ कठिनाइयों से युक्त रहेगा। आपकी पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के मध्य आपसी सहयोग में कमी हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर इस महीने आप थोड़े परेशान रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति होने की संभावना है। इस महीने वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस अपने जीवनसाथी के साथ ना करें। इस महीने आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि कम होगी। व्यवसाय में लाभकारी स्थितियां बनी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। 
विज्ञापन
(Taurus June 2024 Rashifal)
(Taurus June 2024 Rashifal)- फोटो : JEEVANJALI

मिथुन राशि जून मासिक राशिफल  (Gemini June 2024 Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना संघर्ष के पश्चात उन्नति और शुभ कार्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस महीने लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं इसलिए दूसरों को अपनी कमजोरी का एहसास न होने दे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप पूंजी निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपके भाई बहनों के सहयोग से स्थितियां लाभकारी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य को न छोड़ें। परिस्थितियों का मुकाबला करें। भूमि मकान वाहन के खरीदने के लिए महीने के अंत के दिन अच्छे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लोक कल्याण के प्रति हृदय में विचार आएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। आपके शत्रुओं की ओर से इस महीने आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पति पत्नी के बीच इस महीने परस्पर संबंधों में सामान्य प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में, पूजा पाठ में, दान में, जप में, मंत्र में आप अपनी रुचि लगाइए। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के व्यवसाय में लाभ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।  
(Taurus June 2024 Rashifal)
(Taurus June 2024 Rashifal)- फोटो : JEEVANJALI

 कर्क राशि जून मासिक राशिफल (Cancer June 2024 Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। विलंब के साथ कुछ आपके कार्य पूर्ण होंगे। आपके दोस्त इस समय आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए किसी पर भी विश्वास ना करें। परिश्रम को न छोड़ें। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। आपके भाइयों के माध्यम से नए लाभकारी संपर्क स्थापित होंगे। इस महीने के अंत में आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के लिए आप जीवन बीमा भी करवा सकते हैं। किसी से कड़वे वचन ना कहें। लोगों से अच्छा व्यवहार बनाए रखिए। आपके भाई बहनों की प्रति आपकी भावना अच्छी रहेगी। धैर्य और साहस का सामंजस्य बनाए रखने से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। इस महीने आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता की ओर से आपको सहयोग प्राप्त रहेगा।  आपके हृदय में लोगों के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के अलावा आपकी खेलकूद में भी रुचि होगी। प्रेम प्रसंग में तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं कम होगी। शत्रु पक्ष के प्रति सावधानी रखनी होगी। पति-पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग में कमी हो सकती है। धार्मिक कार्यों और धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लाभ में वृद्धि होगी। आपके कार्य क्षेत्र पर आपकी परेशानियां कम होगी। 
(Taurus June 2024 Rashifal)
(Taurus June 2024 Rashifal)- फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि जून मासिक राशिफल (Leo June 2024 Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं पैदा कर सकता है। इस महीने आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। महीने के अंत में आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। आपके धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। उच्च पदों पर विराजमान और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी जमा पूंजी इस महीने खर्च हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन खर्च करना चाहिए। आपकी वाणी इस महीने मधुर रहेगी,अच्छी रहेगी इसलिए आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके जो भाई बहन हैं उनके साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन उनका आपसी रिश्तों पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस महीने के अंत में भूमि, वाहन और मकान के खरीदने बेचने के योग दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता की ओर से आपको सामान्य चिंता हो सकती है। समाज में अपनी मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने बच्चों की भावनाओं का आदर करना चाहिए और आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े परेशान हो सकते हैं। इस महीने आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इस महीने अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। आप अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा विश्वास बनाए रखें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है। आपके कार्यक्षेत्र पर आपकी उन्नति होगी।  
 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि जून मासिक राशिफल (Virgo June 2024 Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। लंबे समय से रुकी हुई कुछ समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। कार्य व्यवसाय के संबंध में छोटी-मोटी लाभकारी यात्राएं हो सकती हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। भौतिक सुख के प्रति आपकी आसक्ति बढ़ेगी। आप कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इस महीने आपकी गायन, सिनेमा, संगीत में रुचि बढ़ने वाली है। इस महीने आप अपनी पूंजी निवेश कर सकते हैं जिनका भविष्य में आपको फायदा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी भी प्रकार की कोई बहस ना करें। संयमपूर्वक रहे और धैर्य बनाए रखें। अगर आप इस महीने नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो योग बने हुए हैं। माता-पिता की ओर से भी आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपके हृदय में परोपकार के कार्यों के प्रति इच्छा उत्पन्न होगी। अध्ययन के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के मध्य तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से इस महीने आपको आनंद प्राप्त होगा। अगर आप बड़े निर्णय लेना चाहते हैं तो इस महीने ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में धीमी प्रगति होगी। इस महीने आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में स्थित शुभ रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। 
 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

तुला राशि जून मासिक राशिफल (Libra June 2024 Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना उनके जीवन में सुख की वृद्धि करने वाला रहेगा। महीने के पहले सप्ताह के बाद कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। जीवन में सामान्य उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक उधार लेना ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। आपके भाई बहनों से सहयोग और लाभ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। इस महीने आप छोटी-मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। अपने धैर्य को कम न होने दे। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए स्थितियां फिलहाल अच्छी नहीं है। इस संबंध में सोच विचार कर ही निर्णय लेना ठीक रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंता व्यक्त कर सकते हैं। उनकी हर संभव देखभाल करते रहें। समाज में मान प्रतिष्ठा को कम न होने दे। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। हालांकि इसके लिए आपको मेहनत भी बहुत करनी पड़ेगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें। उनका आदर करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र भी कर सकते हैं। इस महीने आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए स्थितियां लाभकारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आपके लिए परिस्थिति अच्छी रहेगी। 
 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशि जून मासिक राशिफल (Scorpio June 2024 Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने अपने मित्रों से विशेष सुख और सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इस महीने आपको धैर्य पूर्वक कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ बनी रहेगी। काम के सिलसिले में विदेशी यात्राएं हो सकती हैं। आप तेजी से कार्य करना पसंद करेंगे। शारीरिक परिश्रम आदि करना पड़ेगा। इसलिए अपने आराम का भी ध्यान रखिए। अपने धन का सदुपयोग करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते रहे। भाई बहनों की स्थिति में सुधार होगा। उनके साथ अच्छे संबंध बनेंगे। छोटी यात्राओं के योग दिखाई पड़ रहे हैं। नवीन संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए महीने के आखिरी सप्ताह में स्थिति अनुकूल होंगी। प्रेम प्रसंग में इस महीने कुछ कठिनाई आ सकती हैं। दोनों के बीच परस्पर विश्वास में कमी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य परेशानी के योग बनेंगे। माता-पिता से उचित परामर्श प्राप्त होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार करने वालों को अपने व्यवसाय में अचानक से धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। 
 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

धनु राशि जून मासिक राशिफल ( Sagittarius June 2024 Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़े संघर्ष के पश्चात उन्नति कारक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपका धन अधिक खर्च हो सकता है परंतु अनावश्यक वस्तुओं पर अधिक खर्च नहीं होगा। शुभ कार्यों में ही धन खर्च होने की संभावना है। किसी से अधिक तर्क वितर्क ना करें और अच्छी जीवन शैली का पालन करें। इस महीने की शुरुआत में पूंजी निवेश करने से आपको भविष्य में फायदा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका संबंध इस महीने अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। भूमि, मकान, वाहन को खरीदने और बेचने के लिए इस महीने स्थिति अनुकूल है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ सामान्य मतभेद रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। अगर आप अतिरिक्त परिश्रम करते हैं तो भविष्य में आपको लाभकारी परिणाम भी प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में एक दूसरे के मध्य सामान्य मतभेद रहेंगे। संतान पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में महीने के आखिरी सप्ताह में कुछ सकारात्मक स्थितियां बनेगी। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों की स्थिति अच्छी होगी।

 

 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशि जून मासिक राशिफल (Capricorn June 2024 Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए इस महीने कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। आपके मित्रों से जोर जबरदस्ती कोई कार्य न करवाए। यह महीना आपके लिए लाभ और शुभकारक रहेगा। महीने की शुरुआत में समस्याएं आएंगी लेकिन महीने के अंत में परेशानियां कम भी हो जाएगी। इस महीने आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी साधारण परेशानी हो सकती है। इसलिए खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। घरेलू समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। वाद विवाद वाली स्थिति से बचना चाहिए। भाई बहनों की ओर से सहयोग में कमी हो सकती है. इसलिए धैर्य बनाए रखिए। नवीन संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले। माता-पिता की ओर से सामान्य परेशानी होने की संभावना है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना व्यस्त रह सकता है। पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा। प्रेम संबंध में भी मन अधिक लगेगा। संतान पक्ष की तरफ से मन में कुछ चिंताएं होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में साधारण प्रगति के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते है। धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थिति अनुकूल है। 
 

 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि जून मासिक राशिफल (Aquarius June 2024 Rashifal)

कुंभ राशि के जातक इस महीने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और इस दौरान आपकी आध्यात्मिक भावना का विकास होगा। महीने की शुरुआत में आप अपने शत्रुओं के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं सामने आ सकती हैं। खर्च बढ़ सकता है। धैर्य पूर्वक कार्य करें और अत्यधिक क्रोध न करें। इस महीने आपको अपने धन का सही दिशा में उपयोग करना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। आपके मधुर व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भाई बहनों के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। इस महीने आपको दूसरों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। संपत्ति खरीदने बेचने के लिए महीने का पहला सप्ताह बहुत अच्छा है। माता-पिता की ओर से भी आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। गरीबों की सेवा करते रहिए। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपको रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के साथ तालमेल बना रहेगा। हालांकि अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। इस महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ परस्पर रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। व्यापार करने वाले लोगों को भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वालों को अपने कार्य स्थल पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।  

 June Monthly Horoscope 2024
 June Monthly Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

 मीन राशि जून मासिक राशिफल  (Pisces June 2024 Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में थोड़ा कष्ट कारक हो सकता है लेकिन महीने के अंत में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आपके शत्रुओं की पराजय होगी। अगर लंबे समय से आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो इस महीने बन सकता है। अचानक कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपने इष्ट मित्रों की ओर से आपके सहयोग प्राप्त होगा। आप भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के लिए इस महीने जीवन बीमा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर बहस हो सकती है। अपनी बुद्धि विवेक से सोच विचार कर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेना चाहिए। अत्यधिक भावुकता से बचिए। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए समय अनुकूल है। इस महीने आप कोई नवीन संपत्ति खरीद सकते हैं। पिता की अपेक्षा माता के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपके हृदय में अच्छी भावना का उदय होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई की बजाय अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा जिससे पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। प्रेम प्रसंग में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में जा सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहने वाला है। अपनी धार्मिक भावना बनाकर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए मानसिक परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-
Raksha Sutra: कितनी बार हांथ पर लपेटना चाहिए कलावा, जानिए
Ganga Dussehra 2024: क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा, जानिए इसका पौराणिक महत्व
Benefits Of Wear Kaudi In Hand: क्यों धारण की जाती है हाथ में कौड़ी? जानिए इसे पहनने के लाभ

 
विज्ञापन