Monthly Horoscope December 2023: दिसंबर का महीना आने में कुछ ही दिन बाकी है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दिसंबर का महीना साल का 12वां महीना होता है इसमें कई प्रमुख व्रत- त्योहार आएंगे। वहीं ग्रह किसी ना किसी राशि में गोचर करके जातकों के लिए शुभ और अशुभ साबित होगें। चलिए जानते हैं आपके लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा
मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope December 2023)
इस महीने मेष राशि वालों को अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे। महीने की शुरुआत में आप बिजनेस और आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। मेष राशि वालों के लिए का महीना थोड़ा उथल-पुथल भरा रहने वाला है, इस दौरान आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा आपको अचानक कुछ चीजों पर भारी धन खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है, इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपना काम किसी और के हाथ में छोड़ने या उसमें लापरवाही बरतने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें इसका शिकार होना पड़ सकता है। मेष राशि के व्यक्ति को महीने के बीच में अपनी सहेत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।प्रियजनों के साथ संबंध अच्छे बने रखें, छोटी-छोटी बातों को तूल न दें
वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2023)
माह की शुरुआत में जहां आप परिवार में किसी प्रिय सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, अगस्त महीने की शुरुआत से ही आपको अपने पैसों का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा महीने के दूसरे भाग में आपको उधार मांगना पड़ सकता है। वहीं मौसमी बीमारियों से पीड़ित होने की भी संभावना रहेगी। इस दौरान कारोबारी कोई भी डील करते समय या किसी योजना में पैसा लगाते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें।इस दौरान बीमार लोगों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होगा, करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको जोश में होश खोने से भी बचना होगा, महीने के मध्य में आपको जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी सौदा बहुत सोच-समझकर करना होगा इस दौरान आपको बुरे लोगों की संगति से बचने की जरूरत होगी, अन्यथा आपके दामन पर बदनामी के दाग भी लग सकते हैं।
मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope December 2023)
मिथुन राशि के जातकों को महीने में बहुत धैर्य और संयम के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास करना होगा। रिश्तों को मीठा बनाकर रखें।इस माह यदि आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में एक कदम पीछे करने का अवसर मिले तो आपको ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। छोटी-मोटी बातों पर मुहं न बनाए। यदि आप विदेश में अपना करियर या व्यवसाय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरे सप्ताह के बाद आपको इस दिशा में शुभ परिणाम मिल सकते हैं, माह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान नौकरी-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। इस दौरान नवविवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope December 2023)
माह के प्रारंभ में आप बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाएंगे लेकिन जब उसे पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाएंंगे तो आपको न सिर्फ सेहत के चलते बल्कि स्वजनों के कारण कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कर्क राशि के जातकों को महीने की शुरुआत में ही बड़ी योजनाओं से जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। खास बात यह कि लोग भी आपके साथ जुड़कर अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण आपके जीवन से जुड़ी बड़ी परेशानियों का अंत होगा।हालांकि यह परेशानी माह के मध्य तक दूर हो जाएगी और आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलता नजर आएगा। इस दौरान आपका फोकस लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में ज्यादा रहेगा। यदि आप फाइनेंस, मार्केटिंग या फिर कमीशन से जुड़े काम करते हैं तो आपके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है।
सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope December 2023)
सिंह राशि के जातकों के लिए माह का पहला भाग दूसरे भाग की तुलना में अधिक शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है, दूसरे सप्ताह में पढ़ाई-लिखाई कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। अगर आप कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।हालाँकि व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा। दूसरे सप्ताह में पढ़ाई-लिखाई कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। हालाँकि व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित होगा।
कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope December 2023)
इस महीने आपको कई भी कदम जल्दबाजी में उठाना होगा। कन्या राशि वालों के लिए महीना मिला-जुला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को इस माह की शुरुआत में ही अतिरिक्त कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपना काम पूरी सावधानी से करें और उनसे सतर्क रहें। कारोबारी लोगों को महीने के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपने परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope December 2023)
तुला राशि के जातकों के लिए महीने का पहला भाग कुछ परेशानियां और चुनौतियां लेकर आने वाला है। माह के मध्य में आप अपने कामकाज को लेकर चिंतित रहेंगे। इस दौरान आपके ऊपर अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। जीवन के इस कठिन समय में आपको अपनी और दूसरों की पहचान मिलेगी। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने आसपास के सही और गलत लोगों को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से भूमि-भवन संबंधी समस्याएं हल होंगी।
वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope December 2023)
वृश्चिक राशि के जातकों को माह में उतना ही काम अपने हाथ में लेना चाहिए जितना आसानी से संभव हो सके। दूसरों से उतना ही वादा करें, जितना आप पूरा कर सकें, नहीं तो आपके सालों के बने रिश्ते में दरार आ सकती है।दूसरे सप्ताह में किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपके आपने पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं।
धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope December 2023)
धनु राशि वालों के लिए ये महीना शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। नौकरीपेशा जातकों को इस माह अपने वरिष्ठों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।इस महीने आपकी ज्यादातर इच्छाएं पूरी होती नजर आएंगी और घर-बाहर सभी का सहयोग और समर्थन आपको मिलता नजर आएगा। इस महीने आप किसी भी क्षेत्र में जितना अधिक प्रयास और मेहनत करेंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी।काम करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगस्त महीने के बीच में आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। इस दौरान आप अपने करीबी लोगों की मदद से अपने करियर और कारोबार को ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब होंगे।
मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope December 2023)
इस महीने में आपको अपने समय और ऊर्जा का सही जगह पर प्रयोग करना चाहिए।इस दौरान घरवालों के लिए समय न निकाल पाने के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपको बेवजह का तनाव झेलना पड़ सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में कामकाज की अधिकता के चलते आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा।आपकी यही हताशा आपके चिड़चिड़े व्यवहार और कठोर स्वभाव का कारण बनेगी। इस दौरान जीवन से जुड़ी कुछ कठिनाइयां आपके सामने आ सकती हैं, जिससे आप निजी और व्यावसायिक जीवन में थोड़ा निराश हो सकते हैं। इस दौरान आप खुद को असंतुष्ट पाएंगे और आपका मन किसी शांत जगह पर समय बिताने का होगा।
कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope December 2023)
नौकरीपेशा जातकों के लिए माह की शुरुआत काम के बोझ से भरी रहेगी। इस माह में नियम-कायदों से खिलवाड़ करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें आर्थिक दंड के साथ-साथ अन्य तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपके सिर पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस महीने आपको काम के सिलसिले में लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है ये यात्राएँ थका देने वाली हो सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों इस माह में वाहन बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत होगी क्योंकि माह के उत्तरार्ध में चोट लगने की संभावना है, कुंभ राशि के जातकों को अगस्त
मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope December 2023)
इस पूरे महीने आपको अपना काम पूरा करने के लिए लोगों का सहयोग करना होगा। मीन राशि के जातकों को इस माह में किसी से बेवजह बहस करने से बचना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं, इस महीने भ्रम की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में इसकी वजह से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Varshik Rashifal 2024: इन जातकों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल
यह भी पढ़ें - Rashifal 2024: साल 2024 में इन राशियों के घर बजेगी शहनाई