विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  rashifal 2024 the luck of these people will shine in the year 2024

Varshik Rashifal 2024: इन जातकों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

jeevanjali Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

Varshik Rashifal 2024- साल 2024 शुरु होने में बस एक महीना रह गया है आपको बता दें कि इस साल 2024 सुख-सौभाग्य देने वाले गुरु ग्रह गोचर करेंगे इसके साथ ही सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल ग्रह कई शुभ-अशुभ योग बनाएंगे 

वार्षिक राशिफल
वार्षिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Varshik Rashifal 2024- साल 2024 शुरु होने  में बस एक महीना रह गया है आपको बता दें कि इस साल  2024 सुख-सौभाग्य देने वाले गुरु ग्रह गोचर करेंगे इसके साथ ही सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल ग्रह कई शुभ-अशुभ योग बनाएंगे वहीं न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विचरण करेंगे । इन सभी गोचरों का  असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ये साल 2024  कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है कई राशियों के लिए साल 2024 अशुभ रहने वाला है चलिए जानते हैं आपका ये साल कैसे बीतेगा 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ स्थित होंगे जिससे आपके लिए लंबी यात्राओं के योग बनेंगे।

विज्ञापन
करियर- करियर के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दशम भाव के स्वामी शनि देव के एकादश भाव में बने रहने से करियर में आपको अच्छी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। 

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य  के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु और अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं और सिर दर्द जैसी  अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं।

लवलाइफ- साल 2024 की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शनि महाराज आपके प्रेम की परीक्षा लेंगे इसलिए आपको सच्चाई के साथ अपने रिश्ते में बने रहना होगा। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है। 
 

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार की शुरुआत में गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे। 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे। तब इन समस्याओं में कमी आएगी 

करियर- करियर में सुखद और आशा जनक परिणामों की प्राप्ति होगी। मेहनत का लाभ मिलेगा। इस साल अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छे उन्नति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में समस्याएं आ सकती हैं 

लवलाइफ-साल की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। पूरे साल केतु पंचम भाव में बैठे रहेंगे जिससे अपने प्रेमी को ठीक से समझ न पाने के कारण रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं। बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्ते को संभालता रहेगा

स्वास्थ्य- स्वास्थय के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में मंगल और सूर्य स्वास्थ्य में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। हालांकि वर्ष के मध्य में धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार के योग बनते नजर आएंगे।



मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि साल की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। बृहस्पति एकादश भाव में विराजमान होकर अनेक सफलताएं प्रदान करेंगे। आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रेम को बढ़ाते रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भी समस्याओं में कमी आएगी। 

करियर- कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। नौकरी में स्थानांतरण संभव हो सकता है। मार्च से अक्टूबर के बीच आपको नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

लवलाइफ-प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर रहने से प्रेम विकसित होगा और इस वर्ष आप अपने प्रियतम से प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। इस वर्ष पेट दर्द, छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं से बचना चाहिए। आंखों में समस्या भी हो सकती है। ये साल आपके  स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।


कर्क राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान हो कर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में आपकी मदद करेंगे और 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में बढ़ोचरी का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

करियर- करियर के मामले में साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी। शनि अष्टम भाव से लेकर दशम भाव में दृष्टि डालेंगे जिससे आपको काम का दबाव तो रहेगा लेकिन आप खूब मेहनत करेंगे और नौकरी में अपनी स्थिति को परिपक्व बनाएंगे। अचानक से आपको कोई बड़ा लुभावना पद   मिल सकता है। 
 
लवलाइफ- प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत खूबसूरती लेकर आएगी। बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह प्रेम भाव में रहेंगे। आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा बढ़ेगी। इस साल आप एक-दूसरे से विवाह करने के बारे में विचार कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको अपना ध्यान रखना होगा और किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।


सिंह राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  यह साल सिंह जातकों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है। पूरे साल शनि महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएंगे और आपके जीवन साथी के व्यक्तित्व में सुधार होगा।

लवलाइफ- साल 2024 की शुरूआत प्रेम जीवन में कुछ परेशानी खड़ी कर सकती है। सूर्य और मंगल वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपके प्रेम संबंधों को खराब करेंगे लेकिन देव गुरु बृहस्पति नवम भाव से देखकर धीरे-धीरे शांति लाते जाएंगे 

करियर- नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी इस साल अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साल की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए कुछ कमजोर रह सकती है। 

स्वास्थय- स्वास्थ्य के लिहाज से साल की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। पंचम भाव में सूर्य, मंगल, सप्तम भाव में शनि और आठवें भाव में राहु के उपस्थित होने से स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। शारीरिक समस्याएं अचानक से आकर चली जाएंगी


कन्या वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  इस साल आपको ग्रहों के गोचर के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। साल की शुरूआत से ही शनि महाराज आपके छठे भाव में विशेष रूप से विराजमान रहकर आपके आठवें और बारहवें भाव को भी देखेंगे। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है 

लवलाइफ- कन्या राशि के प्रेमी जातकों के लिए साल  की शुरुआत मध्यम रहेगी। भावनाओं को नियंत्रण में रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा और प्रेमी को कुछ भी कहना उनसे आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। सूर्य और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव चतुर्थ भाव में वर्ष की शुरुआत में रहेगा 

करियर- शनि महाराज की कृपा से और साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव से नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी, बस किसी से भी कहासुनी करने से बचें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए किसी बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। स्वयं को नियंत्रण में रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है


तुला राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस साल मेहनत, कार्यकुशलता और इमानदारी पर विश्वास रखना होगा क्योंकि साल की शुरुआत से पूरे साल शनि महाराज आपके पंचम भाव में रहेंगे और वहां से आपके सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि बनाए रखेंगे।

लवलाइफ- तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी। दूसरे भाव में शुक्र और बुध मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपने प्रेमी और किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। 

करियर-करियर को लेकर इस साल अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से और शनि महाराज की उपस्थिति से नई नौकरी प्राप्त हो सकती है और पुरानी नौकरी में भी धीरे-धीरे वरिष्ठ अधिकारियों की प्रसन्नता से आपको पद की प्राप्ति होने के योग बन सकते हैं। 

स्वास्थ्य – स्वास्थय के दृष्टिकोण से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखना आपको नुकसान दे सकता है।
 

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। साल की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपको खुशनुमा बनाएंगे। आपका व्यवहार और चुंबकीय व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र बनेगा। 

लवलाइफ-वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में साल की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे। बुध और शुक्र प्रथम भाव में और पंचम भाव में राहु की उपस्थिति प्यार को बढ़ाने में मदद करेगी। 

करियर- करियर की बात करें तो आपके करियर में इस साल स्थायित्व आएगा। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। बीच नौकरी बदलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थय- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको ध्यान देना होगा। विशेषकर वर्ष का पूर्वार्ध विशेष ध्यान देने के लिए ही संकेत कर रहा है।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है लेकिन साल की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको गर्म दिमाग बनाएंगे। आपको उग्रता में आकर कुछ भी बोलने और कोई भी व्यवहार या निर्णय लेने से बचना चाहिए 

लवलाइफ- साल 2024 के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर प्रेम जीवन को खुशियों से भरा बनाएंगे। हालांकि आपकी राशि में उपस्थित मंगल और सूर्य के कारण उग्रता में आकर कुछ कठिन परिस्थितियों को जन्म दे सकते हैं।

करियर- नौकरी के लिए साल उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति आएगी कि जब आपका मन काम में नहीं लगेगा लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें। 

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल मध्यम रहने वाला है। चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु होने के कारण आप किसी तरह के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें। 
 

मकर राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके राशि स्वामी आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं। व

करियर - उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में अच्छी सफलता इस साल आपको मिल सकती है जबकि विद्यार्थियों को मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ने पर दक्षता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 

लवलाइफ- प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी और आपका अपने प्रियतम से जुड़ाव होगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। हल्की - फुल्की समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं।
 

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल  बहुत कुछ प्रदान करने वाला साल साबित होगा। आपके राशि स्वामी शनि देव आपकी ही राशि में पूरे साल बने रहेंगे। यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा। 

लवलाइफ-सूर्य और मंगल के प्रभाव के कारण प्रेम संबंधों में कुछ तनाव बढ़ सकता है, जो साल के बीच में अनुकूल हो जाएगा। आप अपना रिश्ता निभाने की सच्ची कोशिश करेंगे जो धीरे-धीरे कामयाब होगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

करियर- करियर के मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शनि महाराज आप से मेहनत कराएंगे जो आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्रदान करेगी। 

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूलता रहेगी। अपनी ओर से कोई ऐसा काम न करें जो आपको बीमार बना दे।


मीन राशि वार्षिक राशिफल 

साल 2024 वार्षिक राशिफल  के अनुसार  मीन राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है। आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

लवलाइफ - साल की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी। मंगल महाराज की दृष्टि पंचम भाव पर होने पर हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं। साल के बीच में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, 

करियर- करियर के मामले में यह साल अनुकूलता लेकर आ रहा है। आप अपनी नौकरी में अच्छा काम करेंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आप से संतुष्ट रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। 

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में समस्या या पैरों में दर्द, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। 

 

यह भी पढ़ें- Aries Horoscope 2024: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2024 जानें
यह भी पढ़ें- Taurus Varshik Rashifal 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 शुभ या अशुभ जानिए


 

विज्ञापन