Aries Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे. कार्यस्थल पर आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
Aaj Ka Love Rashifal 16 May: आज ये लोग कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: मेष और सिंह राशि वालों का रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Panchang 16 May 2024: जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ki Tithi 16 May 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र
Gemini Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने का होगा। आपके स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आपको आंख-कान खोलकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसके बारे में आपको अपने पिता से चर्चा जरूर करनी चाहिए। आपको वाहन का प्रयोग बहुत सावधानी से करना होगा अन्यथा वाहन की खराबी के कारण आपका आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको उनके लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी करना होगा.
Cancer Today Horoscope : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर कार्यभार अधिक होने से आप चिंतित रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। यदि आपके व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप है तो वह आपको धोखा दे सकता है। इसलिए आपको उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए. आपके परिवार के सदस्यों को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन बहुत सावधानी से करना होगा।
Leo Today Horoscope: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कारोबार में कुछ बड़े बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। मौसम का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आप कुछ मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
Virgo Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के काम की सराहना होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई बातचीत करते हैं तो आपको उनकी बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
Libra Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। आप अपने खान-पान के कारण पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपकी कुछ घरेलू समस्याएं दोबारा खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें आपको सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आप अपनी जेब का ख्याल रखें. अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा उनकी वृद्धि आपके बजट को अस्थिर कर सकती है। व्यवसाय में किसी को पैसा उधार न दें। अन्यथा आपके पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।
Scorpio Today Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का रहेगा। अगर आपका कोई पैसा बिजनेस में फंसा हुआ था तो वह आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपको अपने बच्चों से किया कोई वादा पूरा करना होगा। यदि आपने कहीं प्रॉपर्टी में पैसा निवेश किया था तो वह भी आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आएगा।
Sagittarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर काम में आगे बढ़ने का दिन होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को अपना मन इधर-उधर नहीं भटकाना चाहिए, अन्यथा कोई परेशानी हो सकती है. अपना काम किसी दूसरे के हाथ में न छोड़ें। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों के बारे में अपने सीनियर्स से बात करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी।
Capricon Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो आपकी जीत अवश्य होगी। बिजनेस के काम से आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझन को दूर करने का प्रयास करना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। अगर आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। लेन-देन संबंधी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
Aquarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में चल रही कलह दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपने घर का नवीनीकरण करेंगे, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जायेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपको अपने व्यापार में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने सोचे हुए काम पूरे करने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी।
Pisces Today Horoscope: कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। किसी अजनबी से सलाह लेना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपनी बुद्धि से कोई अच्छा निर्णय लेंगे। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे तो उसमें भी सुधार होगा। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आप इस पर आसानी से काबू पा सकेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके रिश्ते बेहतर होंगे।