विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aaj ka rashifal 16 may 2024 today horoscope daily horoscope for all zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: मेष और सिंह राशि वालों का रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 15 May 2024 12:04 PM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024:
Aaj Ka Rashifal 16 May 2024:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 

Aaj Ka Rashifal 16 May 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope: आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। आप अपने घर में किसी पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में आपके कुछ दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा। बिजनेस के काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति की ओर बढ़ रहे लोगों के जनसमर्थन में बढ़ोतरी होगी, जिसका उन्हें आगे चलकर काफी फायदा मिलेगा।

Aaj Ka Love Rashifal 17 May: आज इन लोगों की लवलाइफ में आ सकती है परेशानी , पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2024: शुक्रवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 17 May 2024: जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 17 May 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Today Horoscope: आज आपकी सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। आपका अपने भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कुछ लोगों से आपका झगड़ा हो सकता है। ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों से उनके करियर के बारे में बात कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन जीने वाले लोगों को अपने पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। यदि आपका कोई मित्र लंबे समय से आपसे नाराज है तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने किसी भी काम को पूरा करने के लिए समय देना होगा, तभी वह पूरा होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मिथुन: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Today Horoscope: आज का दिन बहुत सोच समझकर खर्च करें। सिर्फ दिखावा करने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को अपनी बात समझाने की कोशिश करें, ताकि वह आपके काम में आपका पूरा सहयोग कर सकें। यदि आप पारिवारिक व्यवसाय में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो अपने परिवार के सदस्य से सलाह अवश्य लें। आप अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी नये शोध में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Today Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है क्योंकि आप अपनी ही मस्ती में अपना काम करेंगे और लोगों की परवाह नहीं करेंगे। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना होगा। आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह पूरा होता नजर आ रहा है। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी निवेश करेंगे।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Today Horoscope: आज आप दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी ख्याति हर जगह फैलेगी. कार्यस्थल पर आपके काम को देखकर कुछ नए दुश्मन पैदा हो सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में ढिलाई न बरतें। जो लोग अपनी नौकरी को लेकर परेशान थे वे बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपको अभी अपनी पुरानी जगह पर ही रहना चाहिए, यही आपके लिए बेहतर होगा। आपकी कोई बात आपके पिता को बुरी लग सकती है, जो छात्र पढ़ाई में ढीले पड़ गए थे उन्हें इसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Today Horoscope: आज आप एकाग्रचित्त होकर काम करेंगे. आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप दिल से लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं। यात्रा पर जाते समय आपको गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी चाहिए। आप जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और उनमें ढिलाई नहीं बरतनी होगी।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Today Horoscope: कारोबार के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम में जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी कानूनी मामले में अपने आँख-कान खुले रखें। आप अपनी जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने का सामान ला सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आपको सिरदर्द, बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देते हैं तो इससे आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Today Horoscope: सेहत के मामले में आज का दिन कमजोर रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से आपके धन में वृद्धि होगी। आपको अपने आहार में स्वस्थ आहार लेना होगा और तले हुए भोजन से परहेज करना होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थी किसी एक विषय में महारत हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

Sagittarius Today Horoscope: दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे का ख्याल रखेंगे. आपको ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे आपके परिवार के सदस्यों को कोई परेशानी हो। आप अपनी बुद्धि और विवेक से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस की कोई भी गलत बात नहीं माननी चाहिए। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Today Horoscope:आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी बात को लेकर आप अपने परिवार से नाराज हो सकते हैं। जो छात्र विदेश से पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कोई कोर्स करने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में बहुत काम आएगी। आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें. कार्यस्थल पर आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिन्हें देखकर आप प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपके बड़े सदस्य कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अवश्य अमल करना चाहिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope 
Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope - फोटो : JEEVANJALI

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपके बच्चे को उसकी इच्छानुसार नौकरी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट के कारण सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी सरकारी योजना में पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आपको अपने पिता की बातों का सम्मान करना होगा।

विज्ञापन