विज्ञापन
Home  astrology  guru asta 2024 jupiter will set in taurus on may 3 these 3 zodiac signs will have to be very careful

Guru Asta 2024: 3 मई को वृषभ राशि में अस्त होंगे बृहस्पति, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

jeevanjali Published by: निधि Updated Fri, 26 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Guru Asta 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का बड़ा महत्व है। यह सबसे शुभ ग्रह कह गए हैं और बृहस्पति जब अस्त होते हैं तो सभी शुभ कार्य और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।

Guru Asta 2024:
Guru Asta 2024:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Guru Asta 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का बड़ा महत्व है। यह सबसे शुभ ग्रह कह गए हैं और बृहस्पति जब अस्त होते हैं तो सभी शुभ कार्य और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। बृहस्पति 3 मई को वृषभ राशि में सूर्य के करीब आने से अस्त हो जाएंगे और इस समय आपको अपने जीवन में कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। गुरु 2 जून तक वृषभ राशि में अस्त रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य अनुकूल नहीं माना जाएगा। बृहस्पति जब अस्त होंगे तो तीन राशियां ऐसी है जिन्हें बेहद सावधान रहना होगा। आइये समझते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब बृहस्पति आपके द्वादश भाव में विराजमान होकर सूर्य के द्वारा अस्त हो जाएंगे। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ, छठे और अष्टम भाव पर जा रही है। जब बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त होंगे तो मिथुन राशि के जातकों को अपने व्यक्तिगत रिश्ते में कुछ नुकसान उठाने की संभावनाएं नजर आ रही है। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति को भी अच्छा बनाए रखना होगा क्योंकि आपके जीवन में खर्च बहुत अधिक बढ़ने वाले है। इसके अलावा आपको कोई अचानक से बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप बीमार हैं या आपको लीवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो भी बृहस्पति के अस्त होने के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखने की आवश्यकता है।  

विज्ञापन
कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके प्रथम भाव, तृतीय भाव और पंचम भाव पर जा रही है। कन्या राशि के जातकों के लिए जब बृहस्पति अस्त होंगे तो उन्हें भाग्य के मामलों में कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके पारिवारिक सुख में भी कमी हो सकती है। इस समय आपकी व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं जिसके कारण आपको काफी थकान होगी। भाई बहनों के साथ संबंध में कुछ कड़वाहट आ सकती है। कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना करियर के लिहाज से भी अच्छा नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा संतान पक्ष से भी आपके मतभेद उभर सकते हैं।  

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति द्वितीय और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में सूर्य के द्वारा अस्त हो रहे हैं। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके अष्टम, दशम और द्वादश भाव पर जा रही है। बृहस्पति जब अस्त होंगे तो कुंभ राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह विवाद और अधिक गहरा सकता है। इसके अलावा आपके जीवन में अचानक से कोई दुर्घटना भी आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप व्यापार में जिस मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं वह मुनाफा फिलहाल आपको प्राप्त नहीं होगा। इसके अलावा आपका स्थानांतरण भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन