विज्ञापन
Home  astrology  guru asta 2024 guru will set in taurus on may 3 these 3 zodiac signs will get good benefits

Guru Asta 2024: 3 मई को वृषभ राशि में अस्त होंगे गुरु, इन 3 राशियों को मिलेगा अच्छा लाभ

jeevanjali Published by: निधि Updated Fri, 26 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Guru Asta 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का बड़ा महत्व है। यह सबसे शुभ ग्रह कह गए हैं और बृहस्पति जब अस्त होते हैं तो सभी शुभ कार्य और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।

Guru Asta 2024:
Guru Asta 2024:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Guru Asta 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का बड़ा महत्व है। यह सबसे शुभ ग्रह कह गए हैं और बृहस्पति जब अस्त होते हैं तो सभी शुभ कार्य और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। बृहस्पति 3 मई को वृषभ राशि में सूर्य के करीब आने से अस्त हो जाएंगे और इस समय आपको अपने जीवन में कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। गुरु 2 जून तक वृषभ राशि में अस्त रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य अनुकूल नहीं माना जाएगा। बृहस्पति जब अस्त होंगे तो तीन राशियां ऐसी है जिन्हे अच्छा फायदा होगा। आइये समझते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति उनके द्वितीय भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके छठे भाव, अष्टम भाव और दशम भाव पर जा रही है। मेष राशि के जातकों को बृहस्पति के अस्त होने से करियर के मामलों में कुछ अच्छी तरक्की प्राप्त हो सकती है। ऐसे व्यक्ति जो काफी समय से अपनी नौकरी बदलना चाहते थे उन्हें नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप शिक्षक हैं, ज्योतिषी हैं, किसी मंदिर के पुजारी हैं तो इस समय देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से आपको अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। आपको विदेशी संबंधों से भी फायदा प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना फायदेमंद रहेगा।  

विज्ञापन
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति छठे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब आपके लाभ स्थान में देवगुरु बृहस्पति सूर्य के द्वारा अस्त हो रहे हैं। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके तृतीय, पंचम और सप्तम भाव पर जा रही है। कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से उनके जीवन में लाभ की परिस्थितियों का निर्माण होने जा रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक मुनाफा आपको प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे जातक जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए परिस्थिति अनुकूल होंगी। आपकी पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी मां की सेहत को लेकर अब आपकी चिंताएं थोड़ी कम होगी। संतान पक्ष से भी आपके संबंध अच्छे होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी सरकारी पद की प्राप्ति भी हो सकती है।  

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति द्वादश और तृतीय भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति इस भाव में विराजमान होकर आपके भाग्य स्थान, लाभ स्थान और प्रथम स्थान को देख रहे हैं। मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति जब अस्त होंगे तो उन्हें शेयर मार्केट से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। अगर आप अपना नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने पिता से कोई आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा विदेश में जो आपके मित्र रहते हैं वह इस समय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। मकर राशि के जातकों को बृहस्पति के अस्त होने से उनके भाग्य का साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में एक अलग प्रकार का निखार आएगा। आपको समाज और परिवार में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके परिवार के लोग आपके अनुकूल आचरण करेंगे। इसके अलावा आपकी संतान के विदेश जाने की संभावनाएं भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन